Live Updates

IND vs SA 3rd ODI Highlights: भारत ने 7 विकेट से जीता मैच, अपने नाम की वनडे सीरीज

Updated:
विज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. नई दिल्ली में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका 99 रन पर ढेर हो गई. जबाव में भारतीय टीम ने 19.1 में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. वहीं सिराज, अहमद और सुंदर ने 2-2 विकेट चटकाये.

विज्ञापन

भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19.1 में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया. इसी जीत के साथ भारत ने वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है. भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने भी अपना जौहर दिखाया.

भारत को तीसरा झटका, शुभमन गिल आउट 

भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लग गया है. गिल केवल1 रन से अर्धशतक से दूर आउट हुए.

भारत को लगा दूसरा झटका, ईशान किशन आउट आउट

पारी के 11वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लग गया है. धवन के बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन 18 गेंद में 10 रन बनाकर कैच आउट हुए. श्रेयस अय्यर आए क्रीज पर.

50 के पार पहुंची भारतीय टीम

भारत ने 10वें ओवर में एक विकेट पर अर्धशतक पूरा किया. शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उनके साथ ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत का पहला विकेट गिरा, धवन आउट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है. कप्तान शिखर धवन 8 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए. ईशान किशन आए क्रीज पर.

भारत की बल्लेबाजी शुरू

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया. कप्तान शिखर धवन के साथ शुभमन गिल क्रीज पर आये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola