Live Updates

IND vs IRE 1st T20: वर्षा बाधित मैच में भारत ने आयरलैंड को 2 रन से हराया, जसप्रीत बुमराह ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

India vs Ireland T20: भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार को पूरा नहीं खेला जा सका. भारत की पारी के दौरान सातवें ओवर में बारिश ने खेल रोक दिया. इसके बाद दुबारा खेल शुरू नहीं होने सका. हालांकि भारत ने 7वें ओवर में दो ओवर के नुकसान पर 47 रन बनाये जो DLS के हिसाब से दो रन ज्यादा था. इसलिए जब भारतीय समयानुसार 10.45 मिनट तक खेल शुरू नहीं हो पाया तो अंपायरों ने भारत को दो रन से विजेता घोषित किया. यह मुकाबला बारिश की वजह से जरूर धुल गया, लेकिन जसप्रीत बुमरान ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया. उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में दो विकेट चटका दिये.

विज्ञापन

DLS से भारत दो रनों से जीता, बारिश ने बिगाड़ा खेल

बारिश के कारण बाधित मैच में भारत डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर दो रन से जीत गया है. भारत इस तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बारिश के कारण खेल बाधित होने तक भारत ने 6.5 ओवर में दो विकेट पर 47 रन बना लिए थे और डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर भारतीय टीम दो रन आगे थी. जीत के लिये 140 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत काफी तेज रही. यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंद में 24 रन बनाये जबकि रुतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर नाबाद हैं. आयरलैंड के क्रेग यंग ने जायसवाल और तिलक वर्मा (0) को आउट किया. इससे पहले आयरलैंड ने सात विकेट पर 139 रन बनाये थे. जसप्रीत बुमराह ने एक साल बाद चोट से शानदार

बारिश की वजह से खेल रुका

बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है. भारत को सातवें ओवर में दो लगातार गेंद पर दो झटके लगे हैं. यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा आउट हो गये हैं. संजू सैमसन और गायकवाड़ क्रीज पर हैं. गायकवाड़ 16 गेंद पर 19 रन और सैमसन एक गेंद पर एक रन बनाकर खेल रहे हैं. जिस समय बारिश शुरू हुई भारत का स्कोर 6.5 ओवर में 47/2 है.

भारत को लगातार दो झटके

टीम इंडिया को लगातार दो झटके लगे हैं. पावर प्ले में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत को सातवें ओवर में दो लगातार गेंद पर झटके लगे हैं. पहले यशस्वी जायसवाल 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गये, उसके बाद आये तिलक वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये हैं. नये बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन क्रीज पर आये हैं. दूसरे छोर पर गायकवाड़ मौजूद हैं. दोनों को अब बड़ी साझेदारी करनी होगी.

पावर प्ले में भारत ने बनाये 45 रन

भारत ने 6 ओवर में पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिये हैं. यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं. एक समय दोनों के बीच तालमेल में कमी देखी गयी थी, लेकिन दोनों रन आउट होने से बाल-बाल बच गये.

भारत की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आये हैं. भारत को 20 ओवर में यह मुकाबला जीतने के लिए 140 रनों की जरूरत है.

भारत को मिला 140 रनों का लक्ष्य

आयरलैंड ने खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया को 140 रनों का लक्ष्य दिया है. जसप्रीत बुमराह ने शानदार वापसी करते हुए पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए. डेब्यू करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने भी दो-दो विकेट हासिल किये. अर्शदीप सिंह को एक सफलता मिली. निर्धारित 20 ओवर में आयरलैंड ने सात विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाये. आयरलैंड के लिये बैरी मैकार्थी ने 33 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola