India vs Bangladesh Highlights: बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में भारत को एक विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

India vs Bangladesh Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला बांग्लादेश ने एक विकेट से जीत लिया है. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेले गये इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का छोटा लक्ष्य रखा. जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी भी लड़खड़ा गयी, लेकिन आखिरी विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान की अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी. बांग्लादेश के लिए अनुभवी शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके. जबकी हुसैन ने चार विकेट हासिल किये. तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हराया

एक लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 187 रन का लक्ष्य दिया. केएल राहुल ने 70 गेंद पर 73 रन बनाकर टीम की लाज बचायी. जवाब में बांग्लादेश की बल्लेबाजी भी पूरी तरह लड़खड़ा गयी. एक समय मैच पूरी तरह से भारत की पकड़ में था, लेकिन मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन मिराज ने आखिरी विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी.

भारत को जीत के लिए एक विकेट की जरूरत

शार्दुल ठाकुर के ओवर में भारत के फिल्डरों ने जीत का दो मौका गंवा दिया. मेहंदी हसन ने एक गेंद को हवा में काफी ऊपर मारा, लेकिन केएल राहुल कैच पकड़ने में नाकाम रहे. वहीं दूसरी ही गेंद पर फिर गेंद हवा में थी, लेकिन वाशिंगटन सुंदर को गेंद दिखी ही नहीं और वह अपनी जगह पर खड़े रहे. इस समय कप्तान रोहित शर्मा काफी गुस्से में दिखे.

बांग्लादेश का नौवां विकेट गिरा

बांग्लादेश को नौवां झटका लगा है. भारत को जीत के लिए अब केवल एक विकेट की जरूरत है. मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेशी बल्लेबाज हसन महमूद को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया है.

बांग्लादेश को आठवां झटका, इबादत हुसैन आउट

कुलदीप सेन की गेंदबाजी पर ही इबादत हुसैन हिट विकेट आउट हो गये हैं. बांग्लादेश को आठवां झटका लगा है. भारत को जीत के लिए अब केवल दो विकेट चटकाने हैं. जबकि बांग्लादेश को 51 रनों की जरूरत है.

बांग्लादेश को सातवां झटका

बांग्लादेश को सातवां झटका लगा है. कुलदीप सेन ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट हासिल किया है. बांग्लादेशी बल्लेबाज अफिफ हुसैन छह रन बनाकर आउट हो गये हैं. मोहम्मद सिराज ने अफिफ का कैच लपका.

बांग्लादेश को लगातार दो झटके

बांग्लादेश को लगातार दो झटके लगे हैं. ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने महमूदुल्लाह को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और उसके बाद अपने ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मुशफिकुर रहीम को बोल्ड कर दिया. भारत ने इस जोड़ी को तोड़कर फिर एक बार मैच में वापसी की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola