ePaper
Live Updates

IND Vs AUS T20 Highlights: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, टी20 सीरीज पर किया कब्जा

Updated at : 25 Sep 2022 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
IND Vs AUS T20 Highlights: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा, टी20 सीरीज पर किया कब्जा

India Vs Australia T20 Highlights: हैदराबाद में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. आज के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने शानदार साझेदारी की. दोनों के बीच 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई. सूर्यकुमार यादव ने 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली तो कोहली ने भी 63 रन बनाये. आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या के बल्ले से विजयी चौका निकला. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर 188 रन बनाये थे. जवाब में भारत ने एक गेंद शेष रहते 189 रन बनाकर मैच जीत लिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से रौंदा

भारत ने आज ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. भारत ने आस्ट्रेलिया को रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में छह विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की. सूर्यकुमार यादव ने 69 और विराट कोहली ने 63 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी हुई, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

विराट कोहली आउट, भारत को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत 

विराट कोहली 63 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गये हैं. भारत को अब जीत के लिए 4 गेंद पर पांच रनों की जरूरत है. दिनेश कार्तिक नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आये हैं. भारत को चौथा झटका लगा है.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

भारत को जीत के लिए 12 गेंद पर 21 रन की जरूरत

टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 12 गेंद पर 21 रन की जरूरत है. क्रीज पर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या हैं. भारत के तीन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गये हैं.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

विराट कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक

विराट कोहली ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. कोहली ने 37 गेंद पर 50 रन बना लिये हैं. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाये. टी20 इंटरनेशनल में विराट का यह 33वां अर्धशतक है.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

सूर्यकुमार यादव आउट, भारत को तीसरा झटका

सूर्यकुमार यादव ने आज बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली है. उन्होंने 36 गेंद पर 69 रन बनाये हैं. जोस हेजलवुड की गेंद पर कप्तान एरोन फिंच ने आउंड्रीलाइन पर उनका कैच लपका. सूर्यकुमार के आउट होने के बाद हार्दिक पांडया क्रीज पर आये हैं.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक 

सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 29 गेंद पर चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाये.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार

टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है. सात ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 55 रन है. विराट कोहली 25 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. रोहित शर्मा और केएल राहुल आउट हो गये हैं.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

रोहित शर्मा आउट, भारत को दूसरा झटका

अच्छी लय में दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा आउट को गये हैं. टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. क्रीज पर विराट कोहली का साथ देने सूर्यकुमार यादव आये हैं. रोहित शर्मा ने 14 गेंद पर 17 रनों की पारी खेली.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

केएल राहुल आउट, भारत को पहला झटका

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आउट हो गये हैं. टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. केएल राहुल केवल 1 रन के स्कोर पर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने विराट कोहली क्रीज पर आये हैं.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. रोहित शर्मा और केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर आ गये हैं. दोनों से आज एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी. भारत को जीतने के लिए 20 ओवर में 187 रन बनाने हैं.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 187 रन का लक्ष्य

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य दिया है. सलामी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन और बाद में टिम डेविड ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर पर 186 तक पहुंचाया. हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने सात ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट कर दिया.

10:44 PM. 25 Sept 2210:44 PM. 25 Sept

टिम डेविड आउट, ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका

टिम डेविड आउट हो गये हैं. हर्षल पटेल की गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा ने उनका कैच लपका. डेविड ने 27 गेंद पर 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाये. ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा है.

8:28 PM. 25 Sept 228:28 PM. 25 Sept

ऑस्ट्रेलिया को लगा 6ठा झटका, मैथ्यू वेड 1 रन बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने छठा झटका दिया. उन्होंने मैथ्यू वेड को केवल एक के स्कोर पर अपना तीसरा शिकार बनाया. वेड का कैच उन्होंने नॉनस्ट्राइकिंग एंड पर लपका. इसी ओवर में अक्षर पटेल ने पहले इंग्लिस को आउट किया, फिर वेड को पवेलियन का रास्त दिखा दिया.

8:28 PM. 25 Sept 228:28 PM. 25 Sept

ऑस्ट्रेलिया को लगा 5वां झटका, इंग्लिस 24 रन बनाकर आउट

ऑस्ट्रेलिया को 14वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल ने पांचवां झटका दिया. अक्षर पटेल ने जोश इंग्लिस को अपना दूसरा शिकार बनाया. इंग्लिस ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर कप्तान रोहित शर्मा को अपना कैच थमा बैठे.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 86/4

10 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 86 रन हो गया है. सलामी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 19 गेंद पर ही 50 रन पूरे किये और टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दी.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका, स्टीवन स्मिथ आउट

स्टीवन स्मिथ नौ रन बनाकर आउट हो गये हैं. ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा है. स्मिथ युजवेंद्र चहल की गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहते थे और दिनेश कार्तिक ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया. उनकी जगह बल्लेबाजी करने टिम डेविड क्रीज पर आये हैं.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

ग्लेन मैक्सवेल रन आउट, ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका 

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका ग्लेन मैक्सवेल के रूप में लगा है. मैक्सवेल 6 रन बनाकर आउट हो गये. अक्षर पटेल ने उनको रन आउट कर दिया.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

कैमरन ग्रीन आउट, ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

कैमरन ग्रीन आउट हो गये हैं. ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है. ग्रीन 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 19 गेंद पर 50 रन पूरे कर लिये थे. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर केएल राहुल ने उनका कैच लपका.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

कैमरन ग्रीन ने जड़ा अर्धशतक 

सलामी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने इस सीरीज में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने महज 19 गेंद पर अपना 50 रन पूरा किया. अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाये.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, एरोन फिंच आउट

कप्तान एरोन फिंच आउट हो गये हैं. सात रन के स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने उनका कैच लपका. फिंच की जगह बल्लेबाजी करने स्टीवन स्मिथ क्रीज पर आये हैं.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर कप्तान एरोन फिंच और कैमरन ग्रीन क्रीज पर आये हैं. भारतीय गेंदबाजों को इन्हें बड़ी साझेदारी करने से रोकना होगा. पावर प्ले में भारत को कुछ विकेट निकालने होंगे.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी, पंत चूके

टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हैदराबाद में वापस आकर इस भीड़ के सामने खेलना अच्छा है. हम मैच जीतते रहना चाहते हैं, खेल के इस प्रारूप में अपनी गति बनाए रखना महत्वपूर्ण है, इसलिए हमारे लिए नागपुर में अच्छी जीत थी. ऑस्ट्रेलिया हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, वे एक अलग तरह की चुनौती लेकर आते हैं. अगर हमें सफलता प्राप्त करनी है तो हमें मूल बातें सही करते रहने की जरूरत है. पिछली जीत ने हमें आत्मविश्वास हासिल करने में मदद की और मुझे उम्मीद है कि आज हर कोई आगे बढ़ेगा. हमने एक बदलाव किया है भुवनेश्वकर कुमार वापस आ गये हैं, ऋषभ चूक गये हैं.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, जोश इंगलिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, पैट कमिंस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल.

7:57 PM. 25 Sept 227:57 PM. 25 Sept

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

भारत ने टॉस जीत लिया है. कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि हम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करते.

6:38 PM. 25 Sept 226:38 PM. 25 Sept

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20आज

India Vs Australia T20 Live Score: हैदराबाद में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आखिरी टी20 मुकाबले में भिड़ रहे हैं. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आज का मैच एक प्रकार से फाइनल मुकाबला होगा. क्योंकि दोनों ही टीमों ने एक एक मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबर पर रखा है. पहले मुकाबले में जहां भारत को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं, दूसरे मैच में भारत ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की. रोहित शर्मा एक बार फिर पूरे लय में नजर आये. उन्होंने नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola