Live Updates

Holika Dahan 2022 LIVE: होलिका दहन आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजा के समय जरूर पढ़ें ये कथा

Updated:
विज्ञापन

Holika Dahan 2022 Live Updates: होली को नये साल के आगमन और बसंत ऋतु के अवसर पर किया गया यज्ञ भी माना जाता है. इस साल होलिका दहन का त्योहार 17 मार्च 2022 को मनाया जाएगा. होलिका दहन का महत्व ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि.

विज्ञापन

Holika Dahan 2022: पूजा घर में एक दिया जरूर जलाएं

ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के बाद घर आकर भी पूजा घर में एक दिया जरूर जलाना चाहिए. घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.

Holika Dahan 2022: इन पेड़ों की लकड़ियां न जलाएं

बरगद, शमी, आंवला, बेल, नीम, पीपल, आम और केला के पेड़ की लकड़ियों का प्रयोग होलिका दहन के दौरान नहीं करना चाहिए. हिंदू धर्म में इन पेड़ों को काफी पवित्र और पूज्यनीय माना गया है. इनकी पूजा की जाती है और इनकी लकड़ियों का प्रयोग यज्ञ, अनुष्ठान जैसे अत्यंत शुभ कार्यों के लिए किया जाता है. होलिका दहन को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस कार्य में इन पूज्यनीय पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Holika Dahan 2022: भस्म का लेप लगाते समय इस मंत्र का जाप करना शुभ

वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च.

अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव..

साथ ही होली की भस्म के लिए एक मान्यता ये भी है कि इसे घर में लाने से घर से नकारात्मक और अशुभ शक्तियों का प्रभाव खत्म होता है. इसलिए लोग इसे घर में लाकर रखते हैं .. वहीं कुछ लोग इसे ताबीज में भरकर घारण करते हैं, ताकि नकारात्मक शक्तियों और तंत्र-मंत्र के प्रभाव से बच सकें.

Holika Dahan 2022: व्यापार में लाभ के लिए करें ये उपाय

मान्यता के अनुसार, व्यापार में लाभ के लिए होलिका दहन की रात घर के मुख्य द्वार पर गुलाल डालें और दो मुखी दीप जलाएं. वहीं होलिका दहन की भस्म को सात चुटकी ले कर एक लाल रंग के कपड़े में बांध लें. इसे घर की तिजोरी में रख दें. कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.

Holika Dahan: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

हिंदू शास्त्रों में भद्राकाल में कोई भी शुभ काम न करने की सलाह दी गई है. भद्राकाल देर रात 12:57 बजे तक रहेगा. ऐसे में देखा जाए तो होलिका दहन का शुभ समय तो 12:57 बजे के बाद ही है. यानी12:58 बजे से 02:12 बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है. इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी. लेकिन कुछ ज्योतिष विद्वानों का मत है कि होलिका दहन रात 09:06 बजे से लेकर 10:16 बजे के बीच भी किया जा सकता है क्योंकि इस समय भद्रा की पूंछ रहेगी. हालांकि भद्रा की पूंछ में होलिका दहन किया जा सकता है.

Holika Dahan Time: आज 21:20:55 बजे से 22:31:09 बजे के बीच जलेगी होलिका, इस दौरान भूलकर भी न करें यह काम

Holika Dahan 2022: होलिका का भस्म घर लाने से दूर होती है नकारात्मकता

होलिका की भस्म के लिए एक मान्यता यही है कि इसे घर में लाने से घर से नकारात्मक और अशुभ शक्तियों का प्रभाव खत्म होता है. इसलिए लोग इसे घर में लाकर रखते हैं .. वहीं कुछ लोग इसे ताबीज में भरकर घारण करते हैं, ताकि नकारात्मक शक्तियों और तंत्र-मंत्र के प्रभाव से बच सकें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola