Live Updates

Gujarat Elections: Exit Poll में गुजरात में फिर बनेगी BJP की सरकार, आप-कांग्रेस को झटका

Updated:
विज्ञापन

Gujarat Elections Live Updates in Hindi: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीट पर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. शाम पांच बजे मतदान समाप्त हुआ. दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दूसरे चरण में मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. 93 सीटों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई. गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां जानें पल-पल के अपडेट्स..

विज्ञापन

टीवी9-भारत वर्ष एग्जिट पोल

टीवी9-भारत वर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 125 से 130 तक सीट मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इन दोनों पार्टियों को टक्कर दे रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 3 से 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है. इसके लिए अलावा, अन्य राजनीतिक दलों को 3 से 7 सीट हासिल हो सकती है.

कच्छ-सौराष्ट्र में भाजपा को 33 से 37 सीट, कांग्रेस को 14 से 18 और आम आदमी पार्टी एक से तीन सीट मिल सकती है. दक्षिण गुजरात में भाजपा को 28 से 32, कांग्रेस को दो से चार आप को एक से तीन सीट मिलने की उम्मीद है. उत्तर गुजरात में भाजपा को 18 से 22, कांग्रेस आठ से 12 और अन्य को एक से तीन सीट हासिल कर सकती है. मध्य गुजरात में भाजपा को 42 से 44 सीट, कांग्रेस 14 से 18 और अन्य को एक से तीन सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया जा रहा है.

अब अगर गुजरात चुनाव में मत प्रतिशत की बात करें, तो भाजपा को 47 फीसदी मत मिलता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस को 35 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 12 फीसदी और अन्य को 6 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जाहिर किया जा रहा है.

एबीपी-सी वोटर

गुजरात में कुल 182 सीटें हैं. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी को 128-140 सीटें, कांग्रेस को 31-43 सीटें, आप को 3-11 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है.

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा सत्ता में वापस करती दिखाई दे रही है. इस बार के चुनाव में भाजपा को 135 से 145 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, कांग्रेस को भारी नुकसान हो रहा है. उसकी सीटें घटकर 24-34 तक आ गई हैं. आम आदमी पार्टी की बात करें, तो अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 6 से 16 सीटें मिल सकती हैं.

इंडिया टुडे ग्रुप्स-एक्सिस माय इंडिया

इंडिया टुडे ग्रुप्स-एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, गुजरात में भाजपा को सबसे अधिक कुल 182 विधानसभा सीटों में से करीब 129 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलावा, कांग्रेस को 16 से 30, आम आदमी पार्टी को 9 से 21 और अन्य राजनीतिक दलों को 2 से 6 सीट मिलने की उम्मीद है.

ईवीएम और वीवीपैट सील

गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्त होते ही ईवीएम और वीवीपैट को सील और सुरक्षित किया गया. आठ दिसंबर चुनावी नतीजे आयेंगे.

गुजरात में शाम 5 बजे तक 58.70 फीसदी मतदान, सबसे अधिक साबरकांठा में 65 प्रतिशत वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान समाप्त हो चुका है. शाम 5 बजे तक कुल 58.70 फीसदी मतदान दर्ज किये गये हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक साबरकांठा में 65 प्रतिशत मतदान हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola