Entertainmet News LIVE: भारती सिंह को गलती से पैपराजी ने कहा राखी सावंत, देखिये क्या था कॉमेडियन का रिएक्शन

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. आज हम सबसे पहले बात करेंगे बी-टाउन डीवा परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के बारे में…खबरे है कि कपल 13 मई को एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे. फंक्शन को लेकर परी का घर पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है. अब फैंस बस दोनों की फोटोज और वीडियोज का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि न तो परी ने न ही राघव ने अभी तक अपनी शादी या सगाई के बारे में नहीं खोला है.

विज्ञापन

गर्मी से राखी का हाल बेहाल

भारती ने की राखी की मिमिक्री

द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो जारी

सास बहू और फ्लेमिंगो की शूटिंग के वक्त ईशा तलवार की आंख में लगी थी चोट

ईशा तलवार, जो नई वेब सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो में बिजली का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनके आंख में चोट लग गया था. जिसके बाद उनके सह-कलाकार दीपक डोबरियाल उन्हें कई नेत्र रोग विशेषज्ञों के पास ले गए, जिन्होंने उन्हें अंधेरे में आराम करने की सलाह दी.

जानी मानी गायिका कल्याणी काजी का 87 वर्ष की उम्र में निधन

जानी मानी गायिका और प्रख्यात कवि काजी नजरूल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधु कल्याणी काजी का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थीं. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. कल्याणी काजी ने एसएसकेएम अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि कल्याणी काजी की गायन शैली श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती थी. बनर्जी ने याद किया, ‘पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 2015 में संगीत महासम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया था. वह पोस्चिंबोंगो काजी नजरूल इस्लाम अकादमी की सलाहकार परिषद की सदस्य भी थीं.’

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

मुंबई पुलिस ने कहा, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत के मुताबिक प्रोड्यूसर असित मोदी और क्रू के कुछ सदस्यों ने उनका यौन उत्पीड़न किया. हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है. हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola