Entertainment News LIVE: स्वैग लुक में दिखे एमसी स्टेन, फैंस बोले- हस्ती का बस्ती…

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News LIVE: फैंस के लिए खुशखबरी है कि हेरा फेरी के तीसरे पार्ट हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार लौट आये हैं. अब वो जल्द ही इसका प्रोमो शूट करेंगे. यह बात किसी से छिपी नहीं है कि अक्षय ने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया था. लेकिन अब वो इसकी स्टारकास्ट से जुड़ गये हैं. वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट की प्राइवेट तस्वीरें लीक मामले को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार उनका सपोर्ट कर रहे हैं और अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वो सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं. यहां देखें मनोरंजन जगत की खबरें लाइव…

विज्ञापन

एमसी स्टेन का जलवा

गणपत का टीजर आया सामने

टाइगर श्रॉफ के गणपत टीजर ने उन्हें एक उग्र अवतार में दिखाया. अभिनेता ने बुधवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर टीजर साझा किया और घोषणा की कि फिल्म दशहरा 2023 के आसपास रिलीज होगी. गणपथ 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अमिताभ बच्चन भी एक्शन ड्रामा में अभिनय करेंगे.

हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू

Hera Pheri 3 First Photo Leak: राजू, श्याम और बाबू भैया की प्रतिष्ठित तिकड़ी वापस आ गई है. जी हां हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो गई है. फिरोज नाडियाडवाला ने पुष्टि की है कि सीक्वल में अक्षय कुमार ही होंगे. अब फिल्म सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं.

मुंबई पुलिस ने किया आलिया से संपर्क

हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक न्यूज पोर्टल के दो लोगों पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक पोस्ट साझा किया था. उन लोगों ने बिना एक्ट्रेस की परमिशन लिये उनकी प्राइवेट तस्वीरें खींची और उसे शेयर भी किया. एएनआई के ट्वीट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से संपर्क किया है और उनसे उस मामले में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा है जहां एक फोटोग्राफर ने उनकी निजी तस्वीरें क्लिक कीं और ये तस्वीरें एक ऑनलाइन पोर्टल पर प्रकाशित की गईं. एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया है कि उनकी पीआर टीम संबंधित पोर्टल के संपर्क में है.

मलयालम अभिनेत्री सुबी सुरेश का निधन

लोकप्रिय मलयाली अभिनेत्री और टीवी प्रस्तोता सुबी सुरेश का बुधवार को केरल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 41 वर्ष की थीं और कुछ समय से यकृत संबंधी बीमारी का इलाज करा रही थीं. वर्षों पहले कोचीन कलाभवन मंडली में एक हास्य कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे मंच व टेलीविजन में पुरुष प्रधान कॉमेडी शो में अपने लिए एक जगह बना. थोड़े समय के भीतर, वह विभिन्न टेलीविजन चैनलों द्वारा आयोजित लाइव स्टेज शो का प्रमुख चेहरा बन गईं, और “सिनेमाला” जैसे प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने विभिन्न चैनलों में एक सफल टीवी प्रस्तोता के रूप में भी काम किया. साल 2006 में आई फिल्म “कनकसिम्हासनम” के माध्यम से फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली सुरेश ने “एल्सम्मा एना अंकुट्टी” और “हैप्पी हसबैंड्स” समेत 20 से अधिक फिल्मों में छोटी लेकिन यादगार भूमिकाएं निभाई. सुरेश के परिवार में माता-पिता और एक भाई है.

सोनू निगम के कॉन्सर्ट का नया वीडियो वायरल

सोनू निगम के मुंबई वाले कॉन्सर्ट का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola