Live Updates

Entertainment News: अजय देवगन ने शेयर किया भोला का BTS वीडियो, इस दिन रिलीज होगी 'बवाल'

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Mar 2023 9:13 PM

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023, Gudi Padwa News Live: वैसे तो बॉलीवुड गलियारों में हर दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है. हालांकि आज जो फेस्टिबल है, महाराष्ट्रीयन सेलेब्स जहां पूरे धूमधाम से गुड़ी पड़वा मनाएंगे. अंकिता लोखंडे, अमृता खानविलकर, नेहा पेंडसे जैसे सेलेब्स इन खास दिन को विधि से पूजा करते हैं. इसके अलावा आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. जिसमें मां दुर्गा के 9 रूपों की अलग-अलग दिनों में विशेष पूजा की जाती है. अब से नौ दिन तक सभी लोग गुलशन कुमार के गाये हुए माता रानी के भजन और आरती को सुबह-शाम सुनेंगे.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

कपिल शर्मा ने शेयर किया लेटेस्ट फोटोशूट

‘बवाल’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर बवाल को लेकर चर्चा है. ये ‘छिछोरे’ (जिसने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता) के साथ सफल पारी दर्ज करा चुके फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी का साथ में अगला प्रोजेक्ट है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को बरकरार रखते हुए अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है. ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वरुण और जान्हवी की नई जोड़ी पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेगी. जनता का भरपूर मनोरंजन करने वाली यह फिल्म अपने शानदार कंटेंट के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचने का वादा करती है. ‘बवाल’ का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है और यह अर्थस्काई पिक्चर्स द्वारा सह-निर्मित है.

शिल्पा शेट्टी ने गुड़ी पड़वा की दी बधाई

अंकिता लोखंडे, अमृता खानविलकर, नेहा पेंडसे और अन्य महाराष्ट्रीयन सेलेब्स जो स्टाइल में मनाते हैं त्योहार

गुड़ी पड़वा 2023: अंकिता लोखंडे, अमृता खानविलकर, नेहा पेंडसे और अन्य महाराष्ट्रियन सेलेब्स जो उत्सव के अवसर और नए साल को शाही पारंपरिक तरीके से मनाते हैं. राहुल वैद्य और दिशा परमार स्टाइल में मनाते हैं। जब त्योहारों की बात आती है तो युगल काफी पारंपरिक होते हैं. अंकिता लोखंडे और विक्की जैन हर त्योहार को अलग अंदाज में मनाते हैं. एक्ट्रेस का मानना​है कि ऐसे मौकों पर कपल के तौर पर साथ रहने से प्यार आता है और शादी का बंधन मजबूत होता है. पिछले साल उन्होंने बेहद धूमधाम से मनाया था.

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola