Live Updates

Breaking News: आबू रोड में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : मुंबई के अंधेरी इलाके के एक होटल के कमरे में 30 वर्षीय मॉडल ने आत्महत्या कर ली. उसका शव पंखे से लटका मिला. वर्सोवा पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

कुछ देर में आबू रोड में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

राजस्थान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में आबू रोड में जनसभा को संबोधित करेंगे.

नेचुरल गैस की कीमत में रिकॉर्ड 40 फीसदी बढ़ोतरी

प्राकृतिक गैस की कीमतें 40 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. ओएनजीसी और तेल के पुराने क्षेत्रों से गैस की कीमत 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 8.57 अमेरिकी डॉलर / एमएमबीटीयू हो गई.

बम की अफवाह के बाद मलेशिया जा रही उड़ान में देरी

दिल्ली से मलेशिया जाने वाली एक उड़ान शुक्रवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में सवार दो यात्रियों के बीच हुए झगड़े के दौरान बम की झूठी अफवाह के कारण देरी से रवाना हुई. अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की एमएच173 उड़ान से दोपहर करीब एक बजे बम की धमकी के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे विमान की गहन जांच की. अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने दो घंटे 40 मिनट की देरी के बाद कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी और घटना में कथित तौर पर शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पीएम मोदी ने अंबाजी में 7200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

पीएम मोदी ने गुजरात के अंबाजी में 7200 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

शनिवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी करेगी कांग्रेस

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन शुक्रवार को कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 14 फॉर्म जमा कराए गए हैं. वहीं, शशि थरूर ने पांच फॉर्म जमा कराए हैं और एक फॉर्म केएन त्रिपाठी की ओर से जमा कराया गया है. उन्होंने कहा कि शनिवार को नॉमिनेशन फॉर्मों की जांच की जाएगी और शाम को वैध फॉर्मों के साथ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा.

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. नामाकन के बाद खड़गे ने कांग्रेस नेताओं से की आशीर्वाद की अपील. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से बचपन से जुड़ा हूं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola