Live Updates

Bihar Breaking News Live: सीवान में कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने घर से बुलाया, फिर दोनों को मार दी गोली

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

सीवान में कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने घर से बुलाया, फिर दोनों को मार दी गोली

सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी बदमाश ने गभीरार गांव के रहने वाले आदित्य सिंह को कोल्ड ड्रिंक पिलाने की बात कह टारी बाजार बुलाया. कोल्ड ड्रिंग पीने की लालच में आदित्य सिंह अपने एक अन्य दोस्त अंशु सिंह के साथ टारी बाजार पहुंचा. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और इसी दौरान बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी की इस घटना में आदित्य सिंह को पेट में गोली लगी है जबकि अंशु के हाथ में गोली लगी है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल आदित्य की बाइक लेकर मौके से फरार हो गया.

विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत, पटना हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

BJP विधायक राजू सिंह को बड़ी राहत मिल गई है. पटना हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. पारु थाने के IO और SHO को हाईकोर्ट ने तलब किया है. अब इस मामले पर 21 जून को सुनवाई होगी. बता दें कि राजू सिंह के खिलाफ राजद नेता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था.

शुक्रवार को पटना आयेंगे डीएमके नेता एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 23 जून को बिहार आ रहे हैं. डीएमके नेता एमके स्टालिन शुक्रवार को पटना आयेंगे. वो यहां विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे.

नालंदा में वाहन के नीचे दबने से चालक की मौत

बिहार: नालंदा में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, वाहन के नीचे दबने से चालक की मौत

पटना में निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

पटना में निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू. चार दिनों तक दिया जायेगा प्रशिक्षण. 120 अधिकारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण.

मौसम विभाग ने चंपारण के लिए जारी किया ऑरेज अलर्ट, थोड़ी देर में होगी जमकर बारिश

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा थोड़ी देर पहले पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. थोड़ी देर में यहां 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola