Bihar Breaking News Live: भागलपुर से छह घंटे लेट से रवाना हुई आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
भागलपुर से छह घंटे लेट से रवाना हुई आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस
दिल्ली पर चल रहे मेंटनेंस कार्यों के चलते गाड़ी संख्या 22406 गरीब रथ एक्सप्रेस आठ घंटे लेट से भागलपुर पहुंची. ट्रेन के यहां पहुंचने का समय सुबह 10:55 बजे है. मालदा डिविजन ने इसके देरी से आने और भागलपुर से देरी से जाने की सूचना जारी कर दी थी. ट्रेन भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए रात 8.10 बजे रवाना हुई. इस ट्रेन का नियत समय 1.55 है
मधेपुरा में शादी समारोह में पहुंचे शातिर दिलखुश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहार के मधेपुरा में उदाकिशुनगंज पुलिस ने दिलखुश यादव व उनके दो सहयोगियों को दो कट्टा, एक गोली, दो मिस फायर गोली, दो खोखा व 64 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है. एसपी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी. एसपी ने कहा कि उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष को सूचना मिली की उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के यादव नगर ग्राम में संतोष यादव के घर में शादी है. शादी में कुछ लोग हथियार के साथ आये हुए हैं. सूचना के आलोक में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी सहित कई थानों की पुलिस की टीम ने पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
मुजफ्फरपुर के औराई में चमकी बुखार का बढ़ा प्रकोप, 6 बच्चे मिले संक्रमित
मुजफ्फरपुर के औराई में चमकी बुखार का प्रकोप देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि यहां एक साथ 6 बच्चे संक्रमित मिले हैं. इसमें से एक बच्चे को पीकू वार्ड में एडमिट कराया गया है. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
सासाराम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 2047 तक सबसे विकसित देश बनेगा भारत
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सासाराम में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दिक्षांत समारोह में शामिल हुए. उन्होंने 700 छात्रों को डिग्री दी. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में स्टार्टअप की संख्या तेजी से बढ़ रहा है. 2047 तक भारत दुनिया का सबसे विकसित देश बनेगा. लोग अब इंडिया को फिर से भारत कहने लगे हैं.
मोतिहारी में अधिवक्ता व कबाड़ व्यवसायी के घर का ताला तोड़ 15 लाख की चोरी
मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के पटजिलवा गांव में अज्ञात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नकद व आभूषण सहित करीब 15 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने अधिवक्ता ब्रजनंदन प्रसाद व उनके भाई अनिरुद्ध प्रसाद के घर को निशाना बनाया. ब्रजनंदन प्रसाद का परिवार मोतिहारी में रहता है, जबकि उनके भाई अनिरुद्ध सपरिवार नेपाल में रहते है, जहां उनका कबाड़ का व्यवसाय है. मौका पाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ कीमती सामान गायब कर दिया.
औरंगाबाद जिले में एनएच 120 पर मृत मिला युवक, पुलिस की टीम पहुंची
औरंगाबाद जिले के एनएच 120 के दाउदनगर-गोह- गया पथ पर सिहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान हसपुरा प्रखंड के डिंडिर निवासी 19 वर्षीय लक्ष्मण कुमार के रुप में की गई है. बताया जाता है कि युवक को स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़ा देखा, इसके बाद उसे उठाकर अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर लेकर गए. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच पुलिस कर रही है. साथ ही, परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए