Aus vs SA World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से रौंदा, कंगारुओं की दूसरी लगातार हार
Lucknow: South African bowler Kagiso Rabada with teamamtes celebrates the wicket of Australian batter Marcus Stoinis during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Australia and South Africa at the Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Stadium, in Lucknow, Thursday, Oct.12, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma) (PTI10_12_2023_000417B)
Aus vs SA World Cup 2023: आईसीसी विश्वकप 2023 का 10वां मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 311 रन का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलियाई टीम 312 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 177 के स्कोर पर ढेर हो गयी. दक्षिण अफ्रीका ने 44.5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को समेट दिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली. कगिसो रबाडा ने तीन विकेट चटकाए.
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हराया
दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी हार है. दो मैच में दो जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया नौवें नंबर पर सरक गयी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 312 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया 44.5 ओवर में 177 के स्कोर पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट कगिसो रबाडा ने चटकाए.
World Cup Aus vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका पैट कमिंस आउट
पैट कमिंस के रूप में ऑस्ट्रेलिया को नौवां झटका लगा है. कप्तान पैट कमिंस आउट हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए अब जीत आसान नहीं होगी. दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतने के लिए केवल एक विकेट की जरूरत है.
World Cup Aus vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया को 8वां झटका, लाबुशेन आउट
ऑस्ट्रेलिया को 35वें ओवर में 8वां झटका लगा. लाबुशेन 74 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए.
World Cup Aus vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया को 7वां झटका, मिचल स्टार्क आउट
ऑस्ट्रेलिया को 34वें ओवर की तीसरी गेंद पर 7वां झटका लगा. मिचल स्टार्क 51 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए. स्टार्क ने 3 चौके भी जमाए. स्टार्क को जेनसन ने अपना शिकार बनाया.
World Cup Aus vs SA Live: 29 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 115 रन
29 ओवर की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 115 रन है. इस समय लाबुशेन 33 और स्टार्क 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
World Cup Aus vs SA Live: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 26 ओवर की समाप्ति पर 100 के पार पहुंच गया है. टीम ने अपने छह बल्लेबाजों को खोकर 26 ओवर में 104 रन बना लिए हैं. मार्नस लाबुशेन और मिशेल स्टार्क क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए