Assembly Election 2022 Updates: गोवा में रिकाॅर्ड मतदान, उत्तराखंड में पिछले चुनाव से कम हुई वोटिंग
जहां यूपी में विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है. वहीं गोवा में भी 40 सीटों पर मतदान लोग आज कर रहे हैं. उत्तराखंड की 70 पर सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. सभी जगह के वोटरों में उत्साह नजर आ रहा है. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…
गोवा में 78.94 प्रतिशत मतदान, उत्तराखंड में 62.5 प्रतिशत वोटिंग
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज गोवा में 78.94 प्रतिशत वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा वोट सनक्यूलिम विधानसभा क्षेत्र में पड़े जहां 89.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. नाॅर्थ गोवा में 79 प्रतिशत, साउथ गोवा में 78 प्रतिशत वोटिंग हुई. यह जानकारी गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी. वहीं उत्तराखंड में 62.5 प्रतिशत वोटिंग हुई.
क्रिकेटर मो शमी ने अमरोहा में डाला वोट, नरौ गांव में वोट बहिष्कार
भारतीय क्रिकेटर मो शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मतदान किया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की, जबकि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के नरौ गांव के निवासियों ने मतदान का बहिष्कार किया.
गोवा में 75,यूपी में 60 और उत्तराखंड में 59 प्रतिशत मतदान
सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज शाम पांच बजे तक गोवा में 75.29, यूपी में 60.31 और उत्तराखंड में लगभग 59 प्रतिशत मतदान हुआ.
यूपी में सपा,बसपा व कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं को वोट देने से रोक रही
उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं को वोट देने से रोकने की कोशिश कर रही. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है और फर्जी मतदान को रोकने की अपील की है. नकवी ने कहा कि महिलाओं को बुर्का में बूथों पर जाने और बिना पहचान दिखाए मतदान करने के लिए कहा जा रहा है.
यूृपी में तीन बजे तक लगभग 52 और गोवा में 63 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में मतदान जारी है. यूपी में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है जबकि गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान हो रहा है. यूपी में तीन बजे तक लगभग 52 प्रतिशत, उत्तराखंड में 49 प्रतिशत और गोवा में 63 प्रतिशत से ज्यादा मतदान.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए