29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Aligarh Election Results Live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती

Aligarh Election Results Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुके हैं. यहां सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. अलीगढ़ मुस्लिम बहुल सीट होने के बावजूद यहां से बीजेपी आगे चल रही है.

लाइव अपडेट

अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा

  • अलीगढ़ शहर से भाजपा की मुक्ता राजा करीब 13500 वोट से जीती. समाजवादी पार्टी के जफर आलम को हराया.

  • कोल से भाजपा के अनिल पराशर ने 5400 वोट से जीत दर्ज की. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अज्जू इसहाक को हराया. -बरौली से भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह 92000 वोट से जीते, उन्होंने बसपा के नरेंद्र शर्मा को हराया.

  • इगलास भाजपा के राज कुमार सहयोगी 45 हज़ार वोट से जीते, उन्होंने ने रालोद के वीरपाल दिवाकर को हराया.

  • छर्रा से भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह करीब 16000 वोट से जीते . उन्होंने सपा की लक्ष्मी धनगर को हराया.

  • खैर से भाजपा के अनूप बाल्मीकि करीब 22500 वोट जीते. उन्होंने बसपा की चारु केन को हराया.

  • अतरौली से भाजपा के संदीप सिंह 19800 वोट से जीते.संदीप सिंह ने सपा के वीरेश यादव को हराया.

Aligarh Election Results Live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती
Aligarh election results live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती 1

अलीगढ़ 7 विधानसभा अब तक

कोल राउंड 24 - 19245 से सपा आगे

शहर राउंड 17 - 10621 से सपा आगे

खैर राउंड 15 - 29820 से भाजपा आगे

अतरौली राउंड 8 - 28726 से भाजपा आगे

इगलास राउंड 18 - 30214 से भाजपा आगे

छर्रा राउंड 10 - 4803 से सपा आगे

बरौली राउंड 22 - 64646 से भाजपा आगे

अलीगढ़ जनपद

1- कोल विधान सभा 10 राउंड

  • भाजपा के अनिल पराशर पीछे 10305

  • सपा के अज्जू को मिले 67473

  • सपा 57168 वोट से आगे

2-अलीगढ़ शहर विधान सभा 8 राउंड

  • भाजपा की मुक्ता राजा आगे 40066

  • सपा के जफर आलम को मिले 20945

  • भाजपा 10121 वोट से आगे

3-अतरौली विधान सभा चौथा राउंड

  • भाजपा के संदीप सिंह आगे 14223

  • सपा के वीरेश यादव को मिले 1751

  • भाजपा 12472 वोट से आगे

4-बरौली विधान सभा 11 राउंड

  • भाजपा के जयवीर सिंह आगे 54377

  • बसपा के नरेंद्र शर्मा को मिले 20507

  • भाजपा 33870 वोट से आगे

5-छर्रा विधान सभा दूसरा राउंड

  • भाजपा के रवेंद्र पाल सिंह 3175 आगे

  • लक्ष्मी धनगर को मिले 1686

  • भाजपा 1489 वोट से आगे

6-खैर विधान सभा 4 राउंड

  • भाजपा के अनूप बाल्मीकि आगे 17469

  • बसपा से चारू केन 8794

  • भाजपा 3675 वोट से आगे

7-इग्लाश विधान सभा 5 राउंड

  • भाजपा के राज कुमार सहयोगी पीछे 12607

  • रालोद के वीरपाल दिवाकर आगे

  • मत मिले 13641

  • बसपा के सुशील कुमार 6426

  • रालोद 1034 वोट से आगे

अलीगढ़ में भाजपा और सपा में जुगलबंदी

  • अलीगढ़ शहर- भाजपा आगे - सपा पीछे

  • कोल- सपा आगे - भाजपा पीछे

  • अतरौली- भाजपा आगे - सपा पीछे

  • बरौली- भाजपा आगे - बसपा पीछे

  • छर्रा- भाजपा आगे - सपा पीछे

  • खैर- भाजपा आगे - बसपा पीछे

  • इगलास- रालोद आगे - भाजपा पीछे

एटा-जनपद की चारों विधानसभा का रुझान

104 एटा सदर

  • भाजपा विपिन वर्मा-10576

  • सपा जुगेन्द्र सिंह- 7580

  • बसपा अजय यादव- 1616

  • कांग्रेस गुंजन मिश्रा- 188

103 अलीगंज

  • भाजपा सत्यपाल सिंह - 4437

  • सपा रामेश्वर सिंह- 7663

  • बसपाजुनैद- 1018

  • कांग्रेस सुभाष वर्मा- 46

105 मारहरा

  • भाजपा वीरेंद्र लोधी- 8130

  • सपा अमित गौरव- 4155

  • बसपा योगेश शाक्य- 1928

  • कांग्रेस -84

106 जलेसर

  • भाजपा संजीव दिवाकर 10372

  • सपा रणजीत सुमन-8848

  • बसपाआकाश सिंह-1605

  • कांग्रेस -117

अलीगढ़ जनपद की कोल और इगलास विधानसभा में भाजपा पीछे

अलीगढ़ जनपद की कोल और इगलास विधानसभा में भाजपा पीछे बाकी अलीगढ़ शहर, अतरौली, बरौली, छर्रा, खैर में आगे चल रहे हैं.

कल्याण सिंह के नाती संदीप कुमार अतरौली से आगे

पहला राउंड में अतरौली से बीजेपी के संदीप कुमार सिंह को 6494 वोट मिले है, वहीं सपा के वीरेश यादव को 976, बसपा के ओमवीर सिंह को 791, कांग्रेस के धर्मेंद्र कुमार को 48 वोट मिले है. इसी बीच कल्याण सिंह के नाती संदीप कुमार सिंह अतरौली में सबसे आगे है.

पहले राउंड के बाद के रुझान

अलीगढ़ शहर

  • मुक्ता राजा भाजपा - 5066

  • जफर आलम सपा - 2907

  • रजिया खान बसपा - 511

  • मोहम्मद सलमान इम्तियाज कांग्रेस - 178

कोल

  • अनिल पाराशर भाजपा - 4035

  • शाज़ इस्हाक - 2740

  • विवेक बंसल कांग्रेस - 559

  • मोहम्मद बिलाल बसपा 205

बरौली

  • जयवीर सिंह भाजपा - 5131

  • नरेंद्र शर्मा बसपा - 2135

  • प्रमोद गॉड रालोद - 151

  • कांग्रेस गौरांग देव चौहान - 47

खैर

  • अनूप प्रधान बाल्मीकि भाजपा - 4473

  • चारु कैन बसपा - 2750

  • भगवती प्रसाद सूर्यवंशी रालोद - 1272

  • मोनिका सूर्यवंशी कांग्रेस - 50

छर्रा

रविंद्र पाल सिंह भाजपा - 3175

लक्ष्मी धनगर सपा - 1686

तिलक राज यादव बसपा - 820

अखिलेश शर्मा कांग्रेस - 37

इगलास

  • वीरपाल सिंह दिवाकर रालोद - 3924

  • सुशील कुमार जाटव बसपा -1794

  • राजकुमार सहयोगी भाजपा - 1451

  • प्रीति धनगर कांग्रेस - 137

इस सीट से ये आगे

अलीगढ़ में मतगणना शुरू हो गया है. यहां प्रथम राउंड बरौली में भाजपा आगे है, वहीं दूसरे नंबर पर बसपा है. खैर से भाजपा आगे है. वहीं दूसरे स्थान पर बसपा है. कोल से भाजपा आगे है, दूसरे स्थान पर सपा ने जगह बनाई है.

अलीगढ़ में मतगणना शुरू

अलीगढ़ में मतगणना शुरू हो गई है. मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. इनकी सुरक्षा के अंदर ही वोटो की गिनती होगी. धीरे-धीरे यह साफ भी हो जाएगा, कि आखिर किस सीट से कौन से प्रत्याशी ने बाजी मारी है.

Aligarh Election Results Live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती
Aligarh election results live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती 2

अलीगढ़ के मतदान स्थल पर दिखा अलग नजारा

अलीगढ़ में मतगणना शुरू हो गई है. जिसको लेकर अलीगढ़ मतगणना स्थल पर भाजपा छर्रा प्रत्याशी रविन्द्र पाल सिंह पहुंचे. उन्होंने यहां का जायजा लिया. इसके साथ ही कई मतदान स्थलों पर पूड़ियां सिकती भी दिखाई दी.

Aligarh Election Results Live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती
Aligarh election results live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती 3
Aligarh Election Results Live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती
Aligarh election results live: अलीगढ़ में 7 विधानसभा पर भाजपा का कब्जा, शहर से भाजपा की मुक्ता राजा जीती 4

अउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 संपन्न हो चुके हैं. निर्वाचन आयोग ने सात चरणों की दो महीने लंबी मतदान प्रक्रिया सकुशल पूरी करा ली है. कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ही संपन्न हुआ. यहां मतगणना शुरू हो गई है. अब कुछ ही देर में यह साफ हो पाएगा, कि किसकी जीत हुई है. अलीगढ़ की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना के हर अपडेट को जाननें के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ...

अलीगढ़ जिले की विधानसभा सीटें

  • कोल

  • अलीगढ़ शहर

  • अतरौली

  • बरौली

  • खैर

  • इगलास

  • छर्रा

अलीगढ़ जिले में कोल विधानसभा सीट आती है. जिले में सात विधानसभा सीट हैं. इसमें कोल भी अहम सीट है. इस सीट से 2017 में बीजेपी के अनिल पराशर ने चुनाव जीता था. उन्होंने 50 हजार से ज्यादा वोट के अंतर से सपा के शाज इशाक को करारी शिकस्त दी थी.

कोल विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- अनिल पाराशर

  • सपा- शाज़ इस्हाक

  • बसपा- मोहम्मद बिलाल

  • कांग्रेस- विवेक बंसल

  • मतदान प्रतिशत- 61.92

कोल का सियासी इतिहास

  • 2017- अनिल पराशर- भाजपा

  • 2012- जमीर उल्लाह खान- सपा

  • 2007- महेंद्र सिंह- बसपा

  • 2002- महेंद्र सिंह- बसपा

  • 1996- राम सखी- भाजपा

  • 1993, 1991- किशनलाल दिलेर- भाजपा

  • 1989- राम प्रसाद देशमुख- कांग्रेस

  • 1985- किशन लाल दिलेर- भाजपा

  • 1980- पूरनचंद- इंक (आई)

  • 1977- किशन लाल दिलेर- जेएनपी

कोल के जातिगत समीकरण

  • ब्राह्मण- 60 हजार

  • ठाकुर- 50 हजार

  • वैश्य- 35 हजार

  • दलित- 55 हजार

कोल विधानसभा की जनता के मुद्दे

  • बरसात में जलभराव बहुत बड़ी समस्या है.

  • कोल के बाजारों में जाम की समस्या आम है.

अलीगढ़ को तालों का शहर कहा जाता है. सियासत की बात करें तो सत्ता के ताले की चाबी हमेशा से जनता जनार्दन के पास रही है. इस बार होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों के बीच रस्साकशी जारी है. हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर अलीगढ़ शहर का सियासी इतिहास कैसा रहा है.

अलीगढ़ शहर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

भाजपा- मुक्ता राजा

सपा- ज़फ़र आलम

बसपा- रजिया खान

कांग्रेस- मोहम्मद सलमान इम्तियाज

मतदान प्रतिशत- 63.72

अलीगढ़ सीट का चुनावी इतिहास

  • अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट 1957 में अस्तित्व में आई.

  • भाजपा ने पहला चुनाव 1989 में जीता था.

  • भाजपा ने 1991 और 1993 में भी जीत दर्ज की.

  • भाजपा के कृष्ण कुमार नवमान लगातार तीन बार विधायक चुने गए.

  • 2012 में सपा के जफर आलम ने बीजेपी के आशुतोष वार्ष्णेय को हराया था.

  • 2017 में भाजपा के संजीव राजा ने सपा के ही जफर आलम को शिकस्त दी थी.

अलीगढ़ शहर के मौजूदा विधायक

अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक बीजेपी के संजीव राजा हैं. उनका जन्म 1 फरवरी 1961 को बदायूं जिले के वजीरगंज कस्बे में हुआ. वो 1969 में बदायूं से इंटर के बाद बीकॉम की पढ़ाई करने अपनी नानी के घर अलीगढ़ आ गए. बीकॉम की पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े.

अलीगढ़ शहर के जातिगत समीकरण

  • अलीगढ़ शहर विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य मानी जाती है.

  • मुस्लिम के बाद वैश्य, ब्राह्मण, ठाकुर मतदाताओं की तादाद ज्यादा है.

  • कायस्थ बिरादरी के मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

अलीगढ़ शहर की जनता के मुद्दे

  • बारिश के मौसम में जलभराव.

  • बाजारों में जाम की समस्याएं.

अतरौली विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- संदीप सिंह

  • सपा- वीरेश यादव

  • बसपा- ओमवीर सिंह

  • कांग्रेस- धर्मेंद्र कुमार

  • मतदान प्रतिशत- 59.95

अतरौली विधानसभा का सियासी सफर

  • 1951 में अस्तित्व में आई यह सीट अतरौली नॉर्थ के नाम से जानी जाती थी.

  • यह सीट सबसे हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट है.

  • यह 10 बार विधायक, सांसद, दो बार मुख्यमंत्री, राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की पैतृक सीट है.

  • इस सीट पर कल्याण सिंह और उनके परिवार का दबदबा रहा है.

  • 2012 में सपा के वीरेश यादव ने कल्याण सिंह की पुत्रवधू प्रेमलता देवी को हराया था.

  • 2017 में कल्याण सिंह के नाती भाजपा के संदीप कुमार सिंह ने सपा के वीरेश यादव को हराया था.

बरौली विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- जयवीर सिंह

  • रालोद- प्रमोद गौड़

  • बसपा- नरेंद्र शर्मा

  • कांग्रेस- गोरांग देव चौहान

  • मतदान प्रतिशत- 64.07

बरौली विधानसभा का इतिहास

  • 1974 में बरौली विधानसभा में पहला चुनाव हुआ था.

  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहनलाल गौतम लगातार दो बार चुनाव जीते.

  • इस सीट के ज्यादातर विधायक प्रदेश में मंत्री बने हैं.

  • आखिरी बार 1993 में भाजपा के मुनीष गौड़ बरौली से जीते थे.

  • जयवीर सिंह और दलवीर सिंह भी चुनाव जीतकर मंत्री बने.

  • 2012 में रालोद से दलवीर सिंह ने बसपा के जयवीर सिंह को हराया था.

  • 2017 में भाजपा के दलवीर सिंह ने बसपा के जयवीर सिंह को शिकस्त दी.

खैर विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- अनूप प्रधान वाल्मीकि

  • रालोद- भगवती प्रसाद सूर्यवंशी

  • बसपा- चारू केन

  • कांग्रेस- मोनिका सूर्यवंशी

  • मतदान प्रतिशत- 61.89

इगलास विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

  • भाजपा- राजकुमार सहयोगी

  • रालोद- वीरपाल सिंह दिवाकर

  • बसपा- सुशील कुमार जाटव

  • कांग्रेस- प्रीति धनगर

  • मतदान प्रतिशत- 62.17

छर्रा विधानसभा से प्रत्याशी और वोट प्रतिशत

भाजपा- रविन्द्र पाल सिंह

सपा- लक्ष्मी धनगर

बसपा- तिलकराज यादव

कांग्रेस- अखिलेश शर्मा

मतदान प्रतिशत- 62.59

जानिए 2017 में अलीगढ़ जिले में किस पार्टी का था दबदबा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में अलीगढ़ की सभी 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा था.

जानते हैं 2017 में विधानसभा वार, किस विधानसभा पर किस पार्टी का कब्जा था और कौन थे विधायक

  • कोल : भाजपा से अनिल पाराशर विधायक चुने गए थे.

  • शहर: भाजपा से संजीव राजा विधायक चुने गए थे.

  • अतरौली: भाजपा से संदीप सिंह विधायक चुने गए थे.

  • छर्रा: भाजपा से रविंद्र पाल सिंह विधायक चुने गए थे.

  • खैर: भाजपा से अनूप प्रधान वाल्मीकि विधायक चुने गए थे.

  • इगलास: भाजपा से राजकुमार सहयोगी विधायक चुने गए थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें