आंतों को कमजोर होने से बचाएगा ‘विटामिन-डी’

पेट की सबसे जटिल समस्याओं ने से एक है इरिटेबल बॉवल सिन्ड्रोम (आईबीएस). यह लम्बे समय तक रहने वाली और पेट एवं आंतों को कमजोर करने वाला विकार है जिससे विश्वभर में लगभग 9 से 23% लोग ग्रस्त हैं. इरिटेबल बॉवल सिन्ड्रोम क्यों और कैसे परिस्थितियों को विकसित करता है. अभी तक यह एक रहस्य […]
पेट की सबसे जटिल समस्याओं ने से एक है इरिटेबल बॉवल सिन्ड्रोम (आईबीएस). यह लम्बे समय तक रहने वाली और पेट एवं आंतों को कमजोर करने वाला विकार है जिससे विश्वभर में लगभग 9 से 23% लोग ग्रस्त हैं.
इरिटेबल बॉवल सिन्ड्रोम क्यों और कैसे परिस्थितियों को विकसित करता है. अभी तक यह एक रहस्य ही है लेकिन आहार कारक एवं तनाव इसके लक्षणों को और भी बदतर बनाते हैं. इसके लक्षणों में दस्त, कब्ज, सूजन, मल में सफेद या पीला बलगम और अधूरे गुजरे मल की अनुभूति का होना शामिल हैं. इसके लक्षणों को विटामिन डी की खुराक से ही कम किया जा सकता है.
यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड के मॉलिक्यूलर गेस्ट्रोएंटरोलॉजी रिसर्च ग्रुप के शोधकर्ताओं ने डॉ. बर्नार्ड कॉर्फे के नेतृत्व में विटामिन डी के स्तर और आईबीएस के लक्षणों की गंभीरता के बीच संबंधों की जांच की.
जांच के दौरान 82% आईबीएस के मरीजों में विटामिन डी की कमी पाई गई. आईबीएस समझ में न आने वाली ऐसी बीमारी, जो मरीज के जीवन पर गंभीर प्रभाव डालती है
डॉ. कॉर्फे के अनुसार, आईबीएस एक समझ में न आने वाली परिस्थिति है जो मरीज के जीवन की गुणवत्ता पर गम्भीर रूप से प्रभाव डालती है. इस बीमारी का न तो कोई एक विशेष कारण है और न ही कोई एक इलाज.
शोधकर्ताओं के अनुसार आईबीएस काफी जटिल बीमारी है जो कि दूसरी परिस्थितियों के साथ भी उत्पन्न हो सकती है. इसके प्रभाव को विटामिन डी की खुराक से ही कम किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




