कम खाने के ये है फायदे
Updated at : 09 Jan 2015 12:14 PM (IST)
विज्ञापन

अचार से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं, फिर भी यह भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है, क्योंकि संतुलित मात्र में खाने से कई फायदे भी होते हैं – पाचन क्रिया सुधारता है : अचार बनाने के लिए आंवला, आम आदि काफी लोकप्रिय फल हैं. आंवला स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है. […]
विज्ञापन
अचार से कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं, फिर भी यह भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है, क्योंकि संतुलित मात्र में खाने से कई फायदे भी होते हैं –
पाचन क्रिया सुधारता है : अचार बनाने के लिए आंवला, आम आदि काफी लोकप्रिय फल हैं. आंवला स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है. आयुर्वेद में भी इसका प्रयोग किया जाता है. आंवले का अचार पाचन शक्ति को बढ़ाता है.
लिवर रहता है सुरक्षित : कम मात्र में इसके सेवन से लिवर को फायदा होता है. अनेक शोधों से पता चला है कि आंवले का अचार लिवर को डैमेज करनेवाले तत्वों को नष्ट करता है. लिवर सुरक्षित रहता है.
कम करता है अल्सर का खतरा : अल्सर अंदरूनी घाव होते हैं, जो म्यूकस मेंब्रेन के एसिड के संपर्क में आने से होते हैं. गैस्ट्रिक अल्सर का कारण म्यूकस मेंब्रेन की कमजोरी और हाइपर एसिडिटी का होना है. अल्प मात्र में इसके सेवन से इसका खतरा कम होता है. एक स्वस्थ व्यक्ति एक छोटा चम्मच अचार का सेवन रोज कर सकता है. रोग होने पर सप्ताह में एक-दो बार सेवन कर सकते हैं. आंवला और गाजर के अचार फायदेमंद होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




