टूटे दिल को जुड़ने में लगता है तीन महीने का वक्‍त

Updated at : 05 Jan 2015 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
टूटे दिल को जुड़ने में लगता है तीन महीने का वक्‍त

लंदन : वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद उससे उबरने में करीब तीन महीने का समय लगता है. ‘जर्नल आफ पाजीटिव साइकोलाजी’ के एक अध्ययन में पाया गया कि ‘ब्रेकअप’ होने के 11 हफ्तों बाद 71 प्रतिभागी अपने रिश्ते के बारे में सकारात्मक तरीके से बताने की स्थिति में आए. […]

विज्ञापन

लंदन : वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद उससे उबरने में करीब तीन महीने का समय लगता है. ‘जर्नल आफ पाजीटिव साइकोलाजी’ के एक अध्ययन में पाया गया कि ‘ब्रेकअप’ होने के 11 हफ्तों बाद 71 प्रतिभागी अपने रिश्ते के बारे में सकारात्मक तरीके से बताने की स्थिति में आए.

वे ‘मैंने अपने बारे में बहुत कुछ सीखा’ ‘मैं एक व्यक्ति के रुप में बेहतर हुआ हूं’ और ‘मैं अब ज्यादा लक्ष्योन्मुखी हूं’ जैसी सकारात्मक बातों पर सहमत हुए. ‘एलीट डेली’ ने खबर दी कि इस अध्ययन के तहत 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के बीच के विश्वविद्यालय के उन 1404 छात्रों पर आनलाइन सर्वेक्षण किया गया जिनका बीते 12 महीनों में कोई महत्वपूर्ण रिश्ता टूटा हो.

एक पहले की अध्ययन में बताया गया था कि जब अप्रत्याशित तौर पर किसी को अस्वीकार किया जाता है तो उसके दिल की धडकनें धीमी पड जाती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola