ePaper

महिला दिवस पर बोलीं ममता बनर्जी : गर्व है कि लोकसभा में तृणमूल की 35 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं हैं

Updated at : 08 Mar 2019 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
महिला दिवस पर बोलीं ममता बनर्जी : गर्व है कि लोकसभा में तृणमूल की 35 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं हैं

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात पर गर्व महसूस करती हैं कि 16वीं लोकसभा में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड में महिलाओं ने खूब डाले वोट, लेकिन महिला प्रत्याशियों की हो गयी जमानत जब्त, […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात पर गर्व महसूस करती हैं कि 16वीं लोकसभा में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं हैं.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में महिलाओं ने खूब डाले वोट, लेकिन महिला प्रत्याशियों की हो गयी जमानत जब्त, बंगाल ने चुना सबसे ज्यादा महिला सांसद

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्वीट किया, ‘महिला आरक्षण विधेयक अभी तक संसद में पारित नहीं किया गया है. मुझे गर्व है कि विधेयक पारित होने के बावजूद 16वीं लोकसभा में हमारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35% सीटों पर महिला सांसद हैं. हमने महिलाओं के लिए स्थानीय निकायों में भी 50% सीटें आरक्षित की हैं.’

महिलाओं को समाज की ‘रीढ़’ बताते करते हुए बनर्जी ने दुनिया भर की महिलाओं को इस दिवस पर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड ‘स्वास्थ्य साथी’ लॉन्च किये हैं.

इसे भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाओं की आबादी 50%, संसद व विधानसभा में भागीदारी 15% भी नहीं

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘हमने महिलाओं को परिवार की मुखिया के रूप में पहचान देने के लिए इन कार्डों को परिवार की एक महिला सदस्य को जारी करने का फैसला किया है.’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष आठ मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola