ePaper

अब लोग खा सकेंगे कॉटन सीड

Updated at : 23 Oct 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
अब लोग खा सकेंगे कॉटन सीड

अमेरिका के लोग जल्द ही कॉटन के कपड़े पहनने के साथ इनके सीड खाना भी शुरू करेंगे, क्योंकि कॉटन की एक खाने वाली वेरायटी जल्द मार्केट में आनेवाली है. पिछले दिनों यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर ने कॉटन प्लांट के बायोटेक वर्जन को कमर्शियलाइज करने की मंजूरी दे दी है. टेक्सस ए-एंड-एम यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इस […]

विज्ञापन

अमेरिका के लोग जल्द ही कॉटन के कपड़े पहनने के साथ इनके सीड खाना भी शुरू करेंगे, क्योंकि कॉटन की एक खाने वाली वेरायटी जल्द मार्केट में आनेवाली है.

पिछले दिनों यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर ने कॉटन प्लांट के बायोटेक वर्जन को कमर्शियलाइज करने की मंजूरी दे दी है. टेक्सस ए-एंड-एम यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इस प्लांट की खासियत यह है कि इसके बीज खाये जा सकते हैं. इस यूनिवर्सिटी ने कॉटन की यह प्रजाति दो दशक पहले डेवलप की थी.

हालांकि, यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अप्रूवल की जरूरत अभी बाकी है. यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अप्रूवल कुछ महीनों में मिल जायेगा, इसके बाद किसान खाने और पहनने दोनों के लिए कॉटन उगा सकेंगे. इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू अखरोट और बादाम जितनी ही होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola