Health News: 3D मस्तिष्क तैयार, देखने में है बिलकुल असली जैसा! करेगा यह काम

Updated:
विज्ञापन
Health News: 3D मस्तिष्क तैयार, देखने में है बिलकुल असली जैसा! करेगा यह काम

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने इंसानी दिमाग की तरह एक छोटा और जीवंत 3 डी मस्तिष्क विकसित किया है, जिसमें न्यूरॉन और प्रतिरक्षा कोशिकाएं समेत सामान्य अंगों में पायी जाने वाली सभी छह अहम कोशिकाएं हैं. इस 3 डी लघु मस्तिष्क की मदद से बीमारियों का अध्ययन करने और नयी दवाइयों का परीक्षण करने में मदद […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : वैज्ञानिकों ने इंसानी दिमाग की तरह एक छोटा और जीवंत 3 डी मस्तिष्क विकसित किया है, जिसमें न्यूरॉन और प्रतिरक्षा कोशिकाएं समेत सामान्य अंगों में पायी जाने वाली सभी छह अहम कोशिकाएं हैं. इस 3 डी लघु मस्तिष्क की मदद से बीमारियों का अध्ययन करने और नयी दवाइयों का परीक्षण करने में मदद मिल सकेगी.

पत्रिका साइंटिफिक रिपोटर्स में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा विकसित आधुनिक 3 डी मस्तिष्क पूरी तरह से कोशिकाओं पर आधारित हैं और प्राकृतिक ब्लड ब्रेन बैरियर को बनाने में मदद करता है जो मानव शरीर की संरचना की तरह ही होता है.

ब्लड ब्रेन बैरियर एक सेमीपर्मिएबल मेंम्ब्रेन (अर्धपारगम्य झिल्ली) होती है जो मस्तिष्क को आघात पहुंचा सकने वाले बाहरी पदार्थ से इसकी रक्षा करती है.

यह शोध महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ब्लड ब्रेन बैरियर में रोग तंत्र, बैरियर से होकर दवाइयों का गुजरना और बैरियर पार करने के बाद दवाइयों के असर को समझने में मदद मिल सकती है.

अमेरिका में वेक फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट फॉर रिजेनरेटिव मेडिसिन के निदेशक एंथनी अताला ने कहा कि 3 डी मस्तिष्क के विकास से मरीजों के बेहतर इलाज में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola