...तो इसलिए होती हैं मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं !

मेलबर्न : मोटरसाइकिल चालकों के साथ होने वाले हादसे और टक्कर एक तरह के ब्लाइंडनेस की वजह से होते हैं. इसे इनअटेंशनल ब्लाइंडनेस कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है सामान्य दृश्य में अचानक से किसी वस्तु के आ जाने पर उसकी ओर ध्यान नहीं दे पाना. मोटरसाइकिल से संबंधित हादसों को मानव मस्तिष्क की […]
मेलबर्न : मोटरसाइकिल चालकों के साथ होने वाले हादसे और टक्कर एक तरह के ब्लाइंडनेस की वजह से होते हैं. इसे इनअटेंशनल ब्लाइंडनेस कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है सामान्य दृश्य में अचानक से किसी वस्तु के आ जाने पर उसकी ओर ध्यान नहीं दे पाना.
मोटरसाइकिल से संबंधित हादसों को मानव मस्तिष्क की एक प्रक्रिया से जोड़ा जा सकता है. इस प्रक्रिया में मस्तिष्क जानकारी को समझ पाने में असफल रहता है.
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह जानकारी दी. यह शोध ह्यूमन फैक्टर्स नाम के जर्नल में प्रकाशित हुआ. इसके जरिये देखकर भी समझ नहीं पाने के कारण होने वाले हादसों को समझा जा सकता है.
इस तरह के हादसे ज्यादा चिंता पैदा करने वाले हैं. स्पष्ट परिस्थितियों और किसी भी अन्य बाधा के नहीं होने के बावजूद ये हादसे होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




