Zero Oil Upma Recipe: फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट डिश, आसानी से बनाएं बिना तेल के टेस्टी उपमा 

Updated at : 06 Oct 2025 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
zero oil upma recipe

zero oil upma recipe (AI image)

Zero Oil Upma Recipe: अगर आप हेल्दी डाइट के साथ अपना वजन कम करना चाहते हैं और बिना तेल यूज हुआ कोई रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो ये जीरो ऑयल उपमा की रेसिपी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन

Zero Oil Upma Recipe: अगर आप हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं और वजन कम के लिए कोई ऐसी डिश खोज रहें हैं जिसमें कम तेल लगे और खाने में भी टेस्टी हो. तो आज हम आपको इस आर्टिकल में जीरो ऑयल उपमा बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप सुबह के नाश्ते या हल्के शाम के स्नैक्स में भी बना सकते हैं. ये रेसिपी आपके हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. 

जीरो ऑयल उपमा क्या है?

जीरो ऑयल उपमा एक हेल्दी नाश्ता है जो सूजी और सब्जियों से बिना तेल के बनाया जाता है. ये खाने में हल्का, पौष्टिक और वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. 

जीरो ऑयल उपमा बनाने के लिए क्या सामग्री लगती हैं?

जीरो ऑयल उपमा बनाने के लिए आपको सूजी 1 कप, प्याज बारीक कटा हुआ 1 कप, टमाटर 1 बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च 1 कटा हुआ, अदरक 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ लें. इसके बाद आप अपनी पसंदीदा सब्जी काट लें जैसे- गाजर, मटर बीन्स और शिमला मिर्च.

जीरो ऑयल उपमा बनाने के लिए क्या मसाला लगता है? 

उपमा बनाने के लिए आपको ज्यादा मसाले की जरूरत नहीं है, आप जरूरत अनुसार नमक, नींबू का रस और धनिया के पत्ते सजाने के लिए रखें. 

जीरो ऑयल उपमा बनाने के लिए कितना पानी लगता है?

जीरो ऑयल उपमा बनाने के लिए आपको लगभग 2 कप पानी की जरूरत पड़ेगी. 

जीरो ऑयल उपमा कैसे बनाएं?

उपमा बनाने के लिए आपको सबसे पहले सूजी को नॉन-स्टिक तवे पर बिना तेल के हल्का भून लें.
फिर अब एक पैन में थोड़ा पानी डालकर प्याज, हरी मिर्च, अदरक और सब्जियां अच्छे से पकाएं. 
इसके बाद जब सब्जियां पक जाए तो हल्का-सा नमक और लगभग 2 कप पानी डालें. फिर उबाल आने पर आप इसमें धीरे-धीरे सूजी डालते हुए इसे चलाते रहें. 
इसे आप 5 मिनट धीमी आंच पर पकाकर ऊपर से इसमें नींबू का रस और धनिया पत्ता डालें. तैयार हुए गरमा-गरम जीरो ऑयल उपमा को नाश्ते में सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Light Aloo Paratha For Kids Without Spices: बच्चे नहीं करेंगे खाने से मना, इस तरह रेडी करें बिना मसालों का आलू पराठा 

यह भी पढ़ें: Palak Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बो है ये पलाक पराठा, जानें बनाने की आसान विधि

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola