ePaper

Yoga for Weight Loss: सिर्फ 10 मिनट में पेट की चर्बी घटाएं इन आसान योगासनों से

Updated at : 26 Jun 2025 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Yoga for Weight Loss

Yoga for Weight Loss

Yoga for Weight Loss: इस आर्टिकल में हम ऐसे सरल और असरदार योगासन बताएंगे, जिससे सिर्फ 10 मिनट के आसान योगासन से आप अपने पेट की चर्बी घटा सकते हैं.

विज्ञापन

Yoga for Weight Loss: आजकल वजन कम करना हर किसी की चाहत बन गया है. खासकर पेट की चर्बी को कम करना बहुत जरूरी होता है. ताकि शरीर फिट और स्वस्थ रहे. लेकिन अक्सर समय की कमी के कारण लोग एक्सरसाइज नहीं कर पाते है. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. सिर्फ 10 मिनट के आसान योगासन से आप अपने पेट की चर्बी घटा सकते हैं. ये योगासन न सिर्फ आपके शरीर को ताकत देते हैं बल्कि मन को भी शांति देते हैं. इस आर्टिकल में हम ऐसे सरल और असरदार योगासन बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकते हैं और जल्दी परिणाम पा सकते हैं.

Yoga for Weight Loss: भुजंगासन (Cobra Pose)

यह योगासन पेट की चर्बी कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे आपकी पीठ और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. रोजाना 5 से 10 मिनट तक इसे करने से पेट की चर्बी जल्दी घटती है. इसे सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा होता है.

Yoga for Weight Loss: नौकासन (Boat Pose)

नौकासन में शरीर नाव के आकार का बनता है जिससे पेट की मांसपेशियों पर सीधा असर पड़ता है. यह न केवल चर्बी घटाता है बल्कि पाचन को भी सुधारता है. इसे धीरे-धीरे 30 सेकंड से 1 मिनट तक करें. शुरुआत में थोड़ी मेहनत लगेगी लेकिन धीरे-धीरे आसानी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Ayurvedic Remedies for Gas and Indigestion: गैस और अपच से हैं परेशान? ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स देंगे तुरंत राहत

ये भी पढ़ें: Belly Fat Loss: सिर्फ 7 दिन में पेट की चर्बी गायब करने का नया देसी फॉर्मूला वायरल

Yoga for Weight Loss: कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति पेट की चर्बी घटाने के लिए सबसे असरदार प्राणायाम माना जाता है. इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और मेटाबोलिज्म तेज होता है. रोज 5 से 10 मिनट तक करें. इससे वजन तेजी से घटता है और शरीर हल्का महसूस होता है.

Yoga for Weight Loss: धनुरासन (Bow Pose)

धनुरासन पेट को अंदर की तरफ खींचता है जिससे चर्बी पिघलती है. यह पेट और कमर के हिस्से को टोन करता है. इसे रोज 3 से 5 बार दोहराएं. इस आसन से शरीर में लचीलापन भी आता है.

Yoga for Weight Loss: प्लैंक पोज (Plank Pose)

प्लैंक आसान दिखता है लेकिन बहुत प्रभावी है. यह पेट के साथ-साथ पूरे शरीर को टोन करता है. इसे रोज 30 सेकंड से शुरू करके धीरे-धीरे समय बढ़ाएं. पेट की चर्बी घटाने के लिए यह बहुत अच्छा ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: हर दिन सिर्फ 20 मिनट की वॉक से घटाएं पेट की चर्बी, जानिए सही तरीका

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: हर दिन सिर्फ 20 मिनट की वॉक से घटाएं पेट की चर्बी, जानिए सही तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola