ePaper

World Social Justice Day 2023: विश्व सामाजिक न्याय दिवस आज, जानिए इस दिन का क्या है महत्व

Updated at : 20 Feb 2023 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
World Social Justice Day 2023: विश्व सामाजिक न्याय दिवस आज, जानिए इस दिन का क्या है महत्व

World Social Justice Day 2023: आज विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जा रहा है.इसका मुख्य उद्देश व्यक्ति विशेष में बिना किसी भेदभाव और असमानता के समान अधिकार देना है. दुनियाभर में इस दिन लोग कई तरह का कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया जाता है.

विज्ञापन

World Social Justice Day 2023: हर साल 20 फरवरी को दुनियाभर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है.इसे पहली बार साल 2009 में मनाया गया था. इसका मुख्य उद्देश व्यक्ति विशेष में बिना किसी भेदभाव और असमानता के समान अधिकार देना है.

ये है उद्देश्य

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है, हर किसी व्यक्ति को, बिना किसी भेदभाव के समान रूप से न्याय दिलाना और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना. “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” के इस उद्देश्य को पूरा करने और लोगों के बीच इस दिन के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र (United Nations) और अंतर्राष्ट्रीय श्रम कार्यालय (International Labor Office) एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

ये है वर्ष 2023 की थीम

हर वर्ष “वर्ल्ड सोशल जस्टिस डे” के लिए थीम निर्धारित की जाती है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस वर्ष के लिए इस दिन की थीम रखी गयी है “Overcoming Barriers and Unleashing Opportunities for Social Justice,” यानी “सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाना और अवसरों को उजागर करना”.

इस दिन दुनिया में होते हैं कई तरह के कार्यक्रम

दुनियाभर में इस दिन लोग कई तरह का कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया जाता है. इस दिवस को कई तरह के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी बनाया गया है. इस दिन नस्ल, लिंग, धर्म, जाति इत्यादि के आधार पर बांटे लोगों को एकजुट किया जाता है. इसके अलावा, लोगों के बीच बढ़ रही सामाजिक दूरी को कम करने के लिए उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की जाती है.

भारत सरकार भी उठा रही है प्रभावी कदम

हर साल दुनिया के कई देशों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य इस दिन को अवसर के रूप में मनाया जाता है. वहीं, भारत ने भी इस ओर कई प्रभावी कदम उठाया है. भारतीय संविधान बनाने के दौरान देश में सामाजिक न्याय का प्रमुखता से ध्यान रखा गया था. वहीं, हमारे संविधान में सामाजिक दूरी को खत्म करने के लिए भी कई प्रावधान मौजूद हैं. बता दें कि भारत सरकार भी संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर इन सामाजिक मुद्दों को खत्म करने की ओर प्रभावी कदम उठा रही है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola