Matar Paneer Cutlet: ठंड के मौसम में बनाएं मटर पनीर कटलेट, स्वाद ऐसा जो सभी को भा जाए
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Dec 2025 3:36 PM
Matar Paneer Cutlet (AI Image)
Matar Paneer Cutlet: सर्दियों में मटर और पनीर से तैयार करें स्वादिष्ट मटर पनीर कटलेट. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मटर पनीर कटलेट बनाने की विधि.
Matar Paneer Cutlet: ठंड के मौसम में ताजे मटर से कई तरह के स्नैक्स को तैयार किया जाता है. मटर का इस्तेमाल करके टिक्की, पकौड़े या चाट को तो आपने जरूर बनाया होगा. लेकिन सर्दियों में अगर आप कुछ नया और खास ट्राई करना चाहते हैं तो स्नैक्स में मटर पनीर कटलेट एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाना भी बहुत आसान है. आइए जानते हैं मटर पनीर कटलेट बनाने का तरीका.
मटर पनीर कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मटर- 1 कप
- पनीर- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
- आलू- 2 (उबले हुए)
- अदरक- लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
- ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
- कॉर्नफ्लोर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- मैदा- 2 चम्मच
- चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
- तेल- जरूरत के अनुसार
मटर पनीर कटलेट को कैसे तैयार करें?
- मटर पनीर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें और दरदरा पीस लें. इसके बाद इसे एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ पनीर और उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें.
- अब आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी धनिया पत्ती और बारीक कटी हरी मिर्च को मिला दें.
- फिर आप लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब आप इसमें मिश्रण एक चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स और कॉर्नफ्लोर मिला दें.
- अब आप मैदा का घोल तैयार कर लें. घोल तैयार करने के लिए 2-3 चम्मच मैदा को लें और थोड़ा पानी डाल दें और अच्छे से मिला लें.
- इसके बाद आप मटर और पनीर के मिश्रण से छोटा हिस्सा लें और गोल करके चिपटा कर लें. इसे आप मैदा के घोल में डालें. फिर इसे आप ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट दें. कटलेट को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. इस तरीके से बचे हुए मिश्रण से मटर पनीर कटलेट को बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की
यह भी पढ़ें- Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










