Winter Special Bathua Puri: सर्दियों के नाश्ते में लाएं नया ट्विस्ट, ट्राई करें टेस्टी बथुआ की पूरी

Winter Special Bathua Puri (AI Image)
Winter Special Bathua Puri: ठंड के मौसम में बथुआ के पत्तों से आप स्वादिष्ट पूरी बना सकते हैं. बथुआ की पूरी को आप आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं बथुआ की पूरी बनाने की रेसिपी.
Winter Special Bathua Puri: नाश्ते में आप भी पराठे खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ टेस्टी डिश बनाने की सोच रहे हैं, तो पूरी बना सकते हैं. सर्दियों में आप बथुआ की पूरी को जरूर ट्राई करें. बथुआ की पूरी को बनाना भी बेहद आसान है और इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ की पूरी को तैयार करने का तरीका.
बथुआ की पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बथुआ के पत्ते- 1 कप
- हरी मिर्च- 1
- अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- आटा- 2 कप
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- सूजी- 3 बड़े चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के अनुसार
बथुआ की पूरी को कैसे तैयार करें?
- बथुआ की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें. अब एक बर्तन में पानी डाल दें. इसमें बथुआ के पत्तों को डालकर थोड़ी देर उबाल लें. इसके बाद पत्तों को पानी से निकाल दें और ठंडा कर लें. मिक्सी जार में बथुआ के पत्तों, हरी मिर्च और अदरक डालकर बारीक पीस लें.
- अब एक बड़े बर्तन में आटा डाल दें. आटे में आप अजवाइन, सूजी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप बथुआ के पत्तों का पेस्ट डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर आटा गूंथ लें. इसे आप 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- पूरी बनाने के लिए आप कड़ाही में तेल को गर्म करें. अब आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें. एक लोई को लें और इसे गोल बेल लें. इसे आप तेल में डालकर फ्राई कर लें. इस तरीके से आप सारी पूरियां तैयार कर लें. गरमा-गरम बथुआ की पूरी को आलू की सब्जी, रायता, अचार या दही के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की
यह भी पढ़ें- Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










