ePaper

ठंड के मौसम में दिखें फैशनेबल और ग्लैमरस, वार्डरोब में इन चीजों को करें शामिल

Updated at : 06 Jan 2024 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड के मौसम में दिखें फैशनेबल और ग्लैमरस, वार्डरोब में इन चीजों को करें शामिल

ठंड के मौसम में स्टाइलिश दिखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है. मौसम बदलने के साथ साथ कपड़ों का भी ट्रेंड बदलता है. सर्दियों के मौसम में बेल्ट, हेडबैंड , और एक्सेसरीज के भी अलग अलग ट्रेंड आ जाते हैं. तो क्यों न इस मौसम में आप भी अपनी एक्सेसरीज में कुछ बदलाव करें जो आपको स्टाइलिस्ट दिखने में मदद करें

विज्ञापन

विंटर सीजन में कपड़ों के साथ पहनावा भी बदल जाता है. आपकी अलमारी के कपड़े भी बदल जाते हैं. गर्म कपड़ों के साथ आप फैशन को फॉलो करते हुए ग्लैमरस भी लग सकते हैं अगर अपने वार्डरोब में कुछ खास चीजों को शामिल करें तो.

एक्सेसरीज़ को करें इस तरीके से स्टाइल
undefined

सर्दियों में हमारी अलमारी में रखे कपड़े बदल जाते हैं. फैशन के साथ टैंक टॉप की जगह टर्टल नेक वाली ड्रेस या स्वेटर ले लेती है. तो अगर आप टर्टल नेक पहन रहीं है तो उसके साथ कोई ज्वेलरी पीस पहने. जैकेट या स्वेटर के साथ मोटी गोल्डन चेन या नेकलेस पहनें. साथ ही अगर आप ब्रेसलेट पहना चाहती हैं तो उसे अपनी स्लीव्स के उपर पहने.

एक खूबसूरत बेल्ट
undefined

अगर आप किसी ड्रेस को पहन रही हैं तो उस पर बेल्ट का इस्तेमाल ज़रूर करंे. जो आपके लुक को निखारने में मदद करेगा. इसके साथ ही अगर आप एक ट्रेंच कोट पहन रही हैं तो उसपर बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस तरीके से ट्रेंच कोट को अच्छी शेप भी मिलेगी और देखने में भी ग्लैमरस लगेगा. फिल्म सेक्स एंड द सिटी में कैरी ब्रैडशॉ को आप इस अंदाज़ में देख सकते होंगे. उन्होंने इस शो में अपने लम्बे ट्रेंच कोट को सिल्वर और काली रंग की जड़ाऊ बेल्ट के साथ स्टाइल किया है. अब बारी है की आप इस स्टाइल को अपनाएं

लॉन्ग बूट्स
undefined

आपकी लुक में चार चांद लगाने का काम लॉन्ग बूट्स कर सकता है. आजकल लॉन्ग बूट्स का फैशन काफी ट्रेंड में है. सर्दियों के मौसम में स्किनी जींस और शॉर्ट ड्रेस के साथ लॉन्ग बूट्स आपको कैजुअल और अट्रैक्टिव लुक देते हैं. लॉन्ग बूट्स की बड़ी वैरायटी आजकल मार्केट में उपलब्ध है, अगर आपकी हाइट छोटी है या आप हील्स पहनना पसंद करती हैं तो आप हील्स बूट्स भी कैरी कर सकती हैं. सर्दियों के मौसम में लॉन्ग बूट्स फैशनेबल लगने के साथ-साथ ठंड के लिए भी अच्छे हैं.

वूलेन स्कार्फ
undefined

अगर विंटर के कपड़ों की बात करे तो वूलेन स्कार्फ को कैसे भूल सकते है. सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी वूलेन स्कार्फ को कैरी कर रहे हैं. वूलन स्कार्फ देखने में अट्रैक्टिव और फैशनेबल लगने के साथ-साथ ठंड को रोकने का काम भी बखूबी करता है. विंटर्स में स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखने के लिए वूलन स्कार्फ को जरूर कैरी करें.  आप सभी टर्टल नेक स्वेटर, हाईनेक टॉप्स और विंटर कोट के साथ वूलन स्कार्फ को कैरी कर सकते हैं

हाईलाइट होने वाले रंग
undefined

गोल्ड और सिल्वर रंग की एक्सेसरिज इस मौसम में खूबसूरती पैदा करती है. जो भी ड्रेस पूरी तरह काली हो उसको आप गोल्डन और सिल्वर अक्सेसरिज के साथ पहन कर देंखे. इससे आपका पूरा लुक निखर कर आएगा.

Also Read: आपकी स्किन के लिए कौन सी सनस्क्रीन है बेस्ट, जानें एक्सपर्ट एडवाइज
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola