ePaper

Winter Clothes Storing: इस तरह से स्टोर करें ऊनी कपड़े, अगले साल नए नजर आएंगे

Updated at : 17 Feb 2025 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
woolen clothes

woolen clothes

Winter Clothes Storing: ठंड का मौसम अब धीरे- धीरे खत्म होने वाला है. अगर आप भी अपने सर्दियों के कपड़ों को स्टोर करना चाहते हैं तो इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Winter Clothes Storing: सर्दियों का मौसम कुछ दिनों में खत्म होने वाला है. ठंड का मौसम जाते ही सर्दियों में पहने जाने वाली ऊनी कपड़ों की जरूरत हमें नहीं पड़ती है. ऊनी कपड़ों की खास देखभाल करने की जरूरत होती है. अगर उनका सही तरीके से ध्यान ना रखा जाए तो यह जल्दी ही पुराने लगने लगते हैं और अपनी रंग और चमक भी खो देते हैं. ऊनी कपड़ों को सही तरीके से स्टोर करें ताकि अगले साल भी कपड़े नए दिखें. अगर आप भी अपने कपड़ों को स्टोर करने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. कुछ तरीकों से आप ठंड के कपड़ों को स्टोर कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में.

कपड़ों की सफाई

ऊनी कपड़ों को स्टोर करने से पहले इनको साफ कर लें. कभी भी गंदे या इस्तेमाल किए हुए कपड़ों को सीधे तौर पर पैक ना करें इससे कपड़ों की खराब होने की संभावना बनी रहती है. ऊनी कपड़े धोते वक्त पानी का ध्यान रखें और गर्म पानी से धोने से बचें. ऊनी कपड़ों को धोने के लिए खास तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला डिटर्जेंट ही उपयोग करें. कपड़ों को सूखने के लिए सीधे तेज धूप में ना डालें. ऐसा करने से इन कपड़ों के फैब्रिक पर असर पड़ता है. धूप में सूखने के कारण कपड़े बेरंग हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: डबल चिन कम कर रहा है चेहरे की खूबसूरती, दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं

इस तरह स्टोर करें

कपड़ों को अच्छी तरह से धोने के बाद बारी आती हैं इन्हें पैक करने की. आप जिस भी जगह स्टोर करना चाहते हैं जैसे बॉक्स या अलमारी उसकी पहले से सफाई कर लें. ऊनी कपड़ों को रखते वक्त एक ही बॉक्स में ज्यादा कपड़े नहीं रखना चाहिए. कपड़ों में गैप होना चाहिए. आप ऊनी कपड़ों को नया रखने के लिए इन्हें सूती के कपड़े से लपेटकर रखें. जहां पर आप ऊनी कपड़े रख रहे हैं वहां नीम की पत्तियों को भी रखें. यह नमी और कीड़ों से कपड़ों को बचाता है. नेफ्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल करने से कपड़ों में अच्छी महक बरकरार रहती है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: मौसम की करवट कहीं आपको कर ना दे बीमार? जानें बदलते मौसम में कैसे रखें सेहत का ख्याल

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola