ePaper

Blue Christmas : ब्लू क्रिसमस क्यों होता है कुछ लोगों के लिए खास ? जानें वजह

Updated at : 18 Dec 2024 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
Blue Christmas

Blue Christmas

Blue Christmas : ब्लू क्रिसमस क्रिसमस के समय की उदासी और अकेलेपन का प्रतीक है.जानें कि क्यों कुछ लोग इस खास दिन को उदासी और गम के साथ मनाते हैं.

विज्ञापन

Blue Christmas : क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में खुशी, प्रेम और उत्सव का प्रतीक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए यह समय खुशियों की बजाय उदासी और अकेलेपन का अहसास लाता है? ब्लू क्रिसमस एक ऐसी भावना है जिसे खासकर वे लोग महसूस करते हैं जो इस समय अपने प्रियजनों से दूर होते हैं या किसी व्यक्तिगत गम से जूझ रहे होते हैं. यहां हम जानेंगे कि ब्लू क्रिसमस क्यों कुछ लोगों के लिए खास होता है और इसके पीछे की भावनात्मक वजहें क्या हैं.

क्यों होता है ब्लू क्रिसमस?

  • प्रियजनों का दूर होना: कई लोग इस समय अपने परिवार और दोस्तों से दूर होते हैं. यह खासकर उन लोगों के लिए होता है जो अकेले रहते हैं या जो किसी कारणवश अपने परिवार से मिलने के लिए उनके पास नहीं जा पाते. उनके लिए क्रिसमस का वक्त मायूस और उदास हो सकता है.
  • खोई हुई खुशियां: क्रिसमस का त्योहार एक साथ होने और खुशियां बांटने का समय होता है लेकिन कुछ लोग इस दौरान किसी प्रियजन के खोने का दर्द महसूस करते हैं. चाहे वह किसी रिश्ते का अंत हो, परिवार के सदस्य का निधन हो, फिर कोई अन्य व्यक्तिगत नुकसान हो यह समय गम और दर्द को और बढ़ा देता है.
  • समाजिक दबाव: क्रिसमस के दौरान समाज में खुश रहने का दबाव होता है. विज्ञापनों, फिल्म्स और मीडिया में सभी लोग खुशी और समृद्धि के साथ क्रिसमस मनाते दिखते हैं. ऐसे में अगर किसी के पास वह खुशी नहीं होती तो वह खुद को बाहर से अलग और अकेला महसूस कर सकता है.

Also Read : इस क्रिसमस पर दें सबसे यूनिक और ट्रेंडिंग उपहार, यहां जानें बेहतरीन गिफ्ट आइडिया

ब्लू क्रिसमस क्यों मनाया जाता है?

ब्लू क्रिसमस का कोई खास निर्धारित दिन नहीं होता, लेकिन यह शब्द एल्विस प्रेस्ली के प्रसिद्ध गीत ‘Blue Christmas’ से जुड़ा है. जिसमें उन्होंने उन लोगों की भावनाओं को व्यक्त किया है जो क्रिसमस के दौरान अकेले या उदास होते हैं. इस गीत के माध्यम से एल्विस ने उन व्यक्तियों के दिलों की भावनाओं को आवाज दी जो इस पर्व को अपनी खोई हुई खुशियों या प्रियजनों के बिना मनाते हैं.

कब मनाते हैं ब्लू क्रिसमस?

ब्लू क्रिसमस का कोई निश्चित दिन नहीं होता लेकिन यह उस समय के आसपास महसूस किया जाता है जब लोग क्रिसमस की छुट्टियां मना रहे होते हैं. यह एक मानसिक और भावनात्मक स्थिति है इसलिए यह हर व्यक्ति के अनुभव के आधार पर बदल सकता है.

Also Read :Christmas 2024 : इस क्रिसमस अपने घर को सजाएं नए और ट्रेंडी तरीके से

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola