Whole Green Moong Tikki: सेहतमंद और टेस्टी खाने का करे दिल तो बनाएं हरे मूंग की टिक्की

हरे मूंग की टिक्की (Image-Gemini)
Whole Green Moong Tikki: अगर आपको हल्की भूख लगी हो या फिर स्नैक्स के लिए कुछ अलग ट्राई करना है तो हरे मूंग की टिक्की बेस्ट है. इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है.
Whole Green Moong Tikki: ठंडी शाम में गर्म चाय के साथ अगर कुछ सेहतमंद और टेस्टी स्नैक्स मिल जाए तो फिर बात ही क्या है. क्या आपने कभी साबुत हरी मूंग की टिक्की खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपको साबुत हरी मूंग की कुरकुरी टिक्की बनाने की रेसिपी बताते हैं. यह टिक्की स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की भीख में पेट भरने वाला भी होता है. इसे आप चाहें तो स्नैक्स के तौर पर या फिर ऐसे भी खा सकते हैं. इसे आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
हरे मूंग की टिक्की बनाने की सामग्री
- 1 कप – हरी मूंग
- 1 – छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 – हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1 छोटा चम्मच – अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 छोटा चम्मच – (लहसुन)
- 1 छोटा चम्मच – जीरा पाउडर
- ½ छोटा चम्मच – हल्दी पाउडर
- ½ छोटा चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
- नमक – स्वादानुसार
- तेल
यह भी पढ़ें: Matar Muthia Recipe: शाम की चाय के लिए परफेक्ट है मटर मुठिया, बच्चे भी करेंगे पसंद
हरे मूंग की टिक्की बनाने की विधि
- हरे मूंग की टिक्की बनाने के लिए मूंग को पहले अच्छे से धो लें और फिर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें.
- अब इसका पानी निकालकर ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में डाल दें और दरदरा पीस लें.
- इसके बाद आप एक बड़े बर्तन में पिसी हुई मूंग को बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब आप इस मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लेकर उसकी गोल टिक्की बना लें और हल्के हाथों से दबाकर उसे थोड़ा चपटा कर लें.
- फिर एक नॉन-स्टिक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करके उसमें टिक्की को अच्छे से फ्राई कर लें.
- ध्यान रहे कि इन टिक्कियों को आप दोनों तरफ से करीब 3-4 मिनट तक भूरा और कुरकुरा होने तक पका लें.
यह भी पढ़ें: Masala Vada Pav Recipe: हल्की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट है मसाला वड़ा पाव, नोट करें सिंपल रेसिपी
यह भी पढ़ें: Chilli Pakora Recipe: चाय की चुस्की के साथ चटपटा मिर्च पकौड़े की बात ही लाजवाब है. बस कुछ मिनटों में झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




