Masala Vada Pav Recipe: हल्की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट है मसाला वड़ा पाव, नोट करें सिंपल रेसिपी

Updated at : 22 Jan 2026 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Masala Vada Pav Recipe for Snacks in Hindi

मसाला वड़ा पाव रेसिपी (Image-Gemini)

Masala Vada Pav Recipe: अगर आपको शाम के वक्त हल्की भूख महसूस हो रही हो तो आप मसाला वड़ा पाव खाकर अपनी भूख को शांत कर सकते हैं. इसकी आसान रेसिपी आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Masala Vada Pav Recipe: शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए कुछ हल्का और चटपटा खाने का दिल करता है. ऐसे में हम कुछ फटाफट बनने वाली रेसिपी की तलाश करते हैं. अगर बात करें शाम की चाय के साथ स्ट्रीट फूड खाने की तो इसमें मसाला वड़ा पाव का नाम काफी मशहूर है. यह न सिर्फ स्नैक्स है बल्कि बल्कि लोगों की पहली पसंद भी बन चुका है. शाम की चाय के साथ मसाला वड़ा पाव खाने से चाय का स्वाद दोगुना हो जाता है. बच्चे इसे खूब पसंद के साथ खाते हैं. चलिए आज आपको मसाला वड़ा पाव बनाने की रेसिपी बताते हैं. 

मसाला वड़ा पाव बनाने की सामग्री

  • 3-4 मध्यम आकार के आलू
  • 1/2 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • कुछ करी पत्ते
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल
  • 1 कप बेसन
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चुटकी हींग
  • नमक स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: Ghugni Chaat: स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का है मन तो, घर पर झटपट तैयार करें घुगनी चाट

मसाला वड़ा पाव बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए पहले एक कटोरे में उबले आलू को छीलकर मैश करें.
  • इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, करी पत्ते, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और मैश किए आलू को डाल कर अच्छे से मिला लें. 
  • जब आलू ठंडी हो जाए तब इसके गोल वड़े बनाएं और इसे बेसन के बैटर में डाल कर हल्का भूरा होने तक तल लें.
  • इसके बाद आप पाव को बीच से काट लें और उसमें दोनों तरफ हरी चटनी, लहसुन की चटनी और मीठी चटनी लगाएं.
  • फिर आप पाव के बीच में तले हुए वड़े को रख कर इसके ऊपर से अपने मनपसंद मसाले डाल कर गरमा गरम परोस सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Bharwa Tandoori Aloo Recipe: घर पर ऐसे बनाएं भरवां तंदूरी आलू, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

यह भी पढ़ें: Chilli Pakora Recipe: चाय की चुस्की के साथ चटपटा मिर्च पकौड़े की बात ही लाजवाब है. बस कुछ मिनटों में झटपट करें तैयार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola