Matar Muthia Recipe: शाम की चाय के लिए परफेक्ट है मटर मुठिया, बच्चे भी करेंगे पसंद

मटर मुठिया रेसिपी (Image-Gemini)
Matar Muthia Recipe: शाम की चाय के साथ आप रूटीन स्नैक्स के बदल मटर मुठिया ट्राई करके देखें. इसका स्वाद आपको खूब पसंद आएगा.
Matar Muthia Recipe: रोजाना एक तरह की स्नैक्स खाना किसी को भी पसंद नहीं आता. ऐसे में आप कभी कुछ नया ट्राई करने की सोचते होंगे लेकिन कुछ नहीं आता होगा. आज आपको बहुत ही टेस्टी स्नैक्स मटर मुठिया की रेसिपी बताते हैं. शाम की चाय के साथ इसे खाना बहुत मजेदार लगता है. खासकर बच्चों को यह स्नैक्स खूब पसंद आता है. तो चलिए आज आपको मटर मुठिया बनाने की रेसिपी बताते हैं.
मटर मुठिया बनाने की सामग्री
- मटर – 3/4 कप
- गेहूं का आटा – 1/2 कप
- बेसन – 1/2 कप
- मेथी – 1/2 कप
- नमक – 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
- मिर्च – 2 हरी
- अदरक – 1 चम्मच
यह भी पढ़ें: Masala Vada Pav Recipe: हल्की भूख को शांत करने के लिए बेस्ट है मसाला वड़ा पाव, नोट करें सिंपल रेसिपी
मटर मुठिया बनाने की विधि
- मटर मुठिया बनाने के लिए सबसे पहले मटर को ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें.
- फिर इसे एक बाउल में निकालकर इसमें कटी हुई मेथी, आटा और बेसन डाल दें.
- इसके बाद इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, जीरा, ग्रेटिड अदरक, हरी मिर्च और दही डाल दें.
- फिर इसमें बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करके गूंथ लें और रोल बना लें.
- अब आप स्टीमर मे पानी डालकर इसे गर्म करें और छलनी वाली ट्रे को तेल से ग्रीस कर लें.
- फिर ट्रे में रोल रख कर उसे स्टीमर में डाल दें.
- करीब 15 मिनट बाद स्टीम्ड रोल को किसी थाली में निकाल कर ठंडा करें और फिर इनको काट लें.
- अब आप एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा और करी पत्ते का तड़का लगा दें.
- फिर इसमें तिल, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
- अंत में इसमें कटी हुई मुठिया डालकर दोनो तरफ से फ्राई कर लें और फिर हरे धनिया से गार्निश कर लें.
- आपकी मुठिया तैयार हो चुकी है और आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Bharwa Tandoori Aloo Recipe: घर पर ऐसे बनाएं भरवां तंदूरी आलू, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां
यह भी पढ़ें: Chilli Pakora Recipe: चाय की चुस्की के साथ चटपटा मिर्च पकौड़े की बात ही लाजवाब है. बस कुछ मिनटों में झटपट करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




