Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार इन 5 तरह के लोगों से रहें दूर,मिलेगी सफलता

Vidur Niti
Vidur Niti: विदुर नीति सिखाती है कि हमें उन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए जो हमारी सफलता से खुश नहीं होते हैं.
Vidur Niti: हर सफल व्यक्ति के पीछे कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उसकी सफलता से जलते हैं. ये लोग ना सिर्फ आपके आत्मविश्वास को कमजोर करते हैं बल्कि आपके जीवन में नकारात्मकता भी भरते हैं. विदुर ने स्पष्ट रूप से बताया है कि कुछ लोग आपकी प्रगति और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा होते हैं और उनसे दूर रहना ही बुद्धिमानी है. इनमें ईर्ष्यालु या जलने वाले लोग प्रमुख हैं.ऐसे लोगों की संगति से न केवल आपकी मानसिक शांति भंग होती है बल्कि वे आपकी प्रगति में भी बाधा डाल सकते हैं.
- निगेटिव ऊर्जा का संचार: ईर्ष्यालु व्यक्ति अपने आस-पास हमेशा निगेटिविटी फैलाते हैं उनकी बातें, विचार और व्यवहार हमेशा किसी न किसी को नीचा दिखाने या आलोचना करने पर केंद्रित होता है. ऐसे लोगों के साथ रहने से आप भी धीरे-धीरे उसी नकारात्मकता का शिकार हो सकते हैं.
- मानसिक शांति का भंग होना: जब कोई व्यक्ति आपकी सफलता या खुशी से जलता है तो वह आपको परेशान करने या आपकी खुशी छीनने के तरीके ढूंढता है. उनकी चुगली, व्यंग्य और षड्यंत्र आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं जिससे आप तनाव और चिंता में घिर सकते हैं.
- विकास में बाधा: ईर्ष्यालु लोग अक्सर दूसरों की प्रगति को रोकने की कोशिश करते हैं. वे आपकी आलोचना करके आपके आत्मविश्वास को कम करके या आपके खिलाफ गलत सूचना फैलाकर आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं. वे आपके अच्छे कामों में भी मीन-मेख निकालने की कोशिश करेंगे.
- सही सलाह न मिलना: ऐसे लोग कभी आपको सच्ची और अच्छी सलाह नहीं देंगे. वे हमेशा वही कहेंगे या करेंगे जिससे आपको नुकसान हो या आप उनसे पीछे रह जाएं. आप उन पर भरोसा नहीं कर सकते है.
विदुर नीति से सीख
- ऐसे लोगों को पहचानें और सम्मानपूर्वक दूरी बनाएं.
- उनकी बातों को दिल से ना लगाएं.
- सकारात्मक और प्रगतिशील लोगों के साथ जुड़ें.
- अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें.
Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें
Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




