Vidur Niti: परिस्थिति को समझकर काम करें, सही वक्त का इंतजार ही है असली जीत

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 28 May 2025 8:19 AM

विज्ञापन

विदुर नीतियां

Vidur Niti: महात्मा विदुर के ज्ञान भरे विचारों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. इन नीतियों में व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक विषयों के ऊपर चर्चा की गई है. विदुर नीति आज के समय में भी प्रासंगिक है और लोगों का मार्गदर्शन करने में सहायक है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महाभारत में कई ऐसे पात्र हुए हैं जिनसे सीखने को बहुत मिलता है. महात्मा विदुर महाभारत के जाने माने पात्र हैं जिन्हें ज्ञान और बुद्धि के लिए जाना जाता है. महात्मा विदुर के विचारों के संग्रह को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. इन नीतियों में व्यक्तिगत, सामाजिक और राजनीतिक विषयों के ऊपर चर्चा की गई है. ये नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक है और लोगों का मार्गदर्शन करने में सहायक है. महात्मा विदुर ने विदुर नीति में धैर्यवान व्यक्ति के बारे में बताया है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए व्यक्ति के गुणों के बारे में. 

व्यक्ति के गुण 

  • विदुर नीति के अनुसार, धीर व्यक्ति का एक महत्वपूर्ण गुण है किसी को भी कमजोर नहीं समझना. समझदार व्यक्ति सभी लोगों को साथ लेकर चलता है खासकर जो कमजोर हैं. धीर व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में दुर्बल इंसान को कम नहीं मानता. 
  • महात्मा विदुर के मुताबिक शत्रु के साथ सावधानी से व्यवहार करना चाहिए. बुद्धिमान व्यक्ति सोच समझकर लोगों से बात करता है और गुस्से में आकर कोई निर्णय नहीं लेता है. ये गुण धैर्यवान व्यक्ति में देखने को मिलता है. इस तरह से व्यक्ति संकट से बच भी जाता है और कोई मुश्किल आए तो उसका सामना भी कर पाता है. 

यह भी पढ़ें-  Vidur Niti: इन सूत्रों से बनाएं अपनी जिंदगी को खुशहाल और सफल, जानिए सुख पाने के सरल उपाय

  • कई बार लोग अपने सामर्थ्य से अधिक चीजों को करने की कोशिश करते हैं और सफल नहीं हो पाते हैं. बुद्धिमान व्यक्ति अपनी सक्षमता के अनुसार ही चीजों को करता है. व्यर्थ की बातों में समय नहीं बर्बाद करता है. बल होने पर भी व्यर्थ शक्ति प्रदर्शन नहीं करता है बल्कि समय आने पर संयम के साथ शक्ति का सही इस्तेमाल करता है. 
  • विदुर नीति में आदर्श और धीर व्यक्ति के गुणों की चर्चा करते हुए ये बताया गया है कि ऐसा व्यक्ति समय आने पर बैठा नहीं रहता और सही काम करता है. 

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: सब के बीच में रहकर बनाएं अलग पहचान, इन गुणों से व्यक्तित्व में लाएं चमक 

यह भी पढ़ें-  Vidur Niti: कब होती है सच्चे रिश्ते और असली चरित्र की पहचान? विदुर नीति में है इस बात का जवाब

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola