ePaper

Vidur Niti: रिश्ते निभाने के 5 खास सूत्र, जो हर घर में लाएंगे खुशहाली

Updated at : 04 Aug 2025 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

विदुर नीतियां

Vidur Niti: क्या आपके रिश्तों में आ रही है दरार. जानें विदुर नीति के 5 ऐसे सूत्र जो आपके रिश्तों में भर देंगे प्यार, विश्वास और सम्मान.

विज्ञापन

Vidur Niti: विदुर नीति महाभारत काल की एक अमूल्य धरोहर है जिसमें जीवन को सफल और सुखद बनाने के कई गहरे संदेश छिपे हैं. खासकर रिश्तों को लेकर विदुर ने कुछ ऐसे सूत्र बताए हैं जिन्हें अगर हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएं तो घर में प्रेम, समझदारी और खुशहाली अपने आप आ जाती है.आइए जानते हैं ऐसे ही 5 खास सूत्र जो हर रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं.

  • अपशब्दों से बचें : विदुर नीति के अनुसार किसी भी रिश्ते में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.जब भी हम गुस्से में अपशब्द बोलते हैं तो यह सीधे दूसरे व्यक्ति के हृदय को चोट पहुंचाते हैं जिससे रिश्ते में दरार आ जाती है. यदि आप अपने रिश्तों को हमेशा के लिए मजबूत रखना चाहते हैं तो क्रोध को नियंत्रित करना सीखें.
  • कभी भी झूठ न बोलें : विदुर नीति कहती है कि झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी भी किसी का विश्वास नहीं जीत सकता. चाहे वह पति-पत्नी का रिश्ता हो, भाई-बहन का या दोस्ती का झूठ बोलने से विश्वास की नींव हिल जाती है. अपने रिश्तों में हमेशा सच्चाई और ईमानदारी बनाए रखें तभी वे लंबे समय तक टिक पाएंगे.
  • एक-दूसरे का करे सम्मान : विदुर के अनुसार किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी पूंजी सम्मान है. यदि आप अपने जीवनसाथी, माता-पिता या दोस्तों का सम्मान करते हैं तो वे भी आपको सम्मान देंगे. जिस रिश्ते में सम्मान नहीं होता वह ज्यादा दिन नहीं चल पाता. हमेशा दूसरों की भावनाओं और विचारों का आदर करें.
  • स्वार्थी न बनें : स्वार्थ किसी भी रिश्ते के लिए जहर के समान है. विदुर नीति के अनुसार एक स्वार्थी व्यक्ति कभी भी दूसरों का भला नहीं सोच सकता. यदि आप हर रिश्ते से केवल अपना फायदा देखते हैं तो वह रिश्ता जल्द ही खत्म हो जाता है. रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए त्याग और समर्पण की भावना रखना जरूरी है.
  • एक-दूसरे को समझें : विदुर कहते हैं कि हर रिश्ते में एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी है.जब आप अपने पार्टनर या दोस्त की भावनाओं को समझते हैं तो आप उनका ज्यादा बेहतर ख्याल रख पाते हैं.

Also Read : Vidur Niti: अगर जीवन में चाहिये पैसा और सफलता, तो इन बातों को किसी से न कहें

Also Read : Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, ये 5 गुण अपनाकर आप पा सकते हैं मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola