Vidur Niti: पछतावे की नहीं चाहते जिंदगी, तो भूलकर भी किसी से साझा न करें ये 4 बातें

Updated at : 04 Mar 2025 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: महात्मा विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को भूलकर भी कुछ बातें किसी को न बताएं. अगर आप इन बातों को किसी के साथ साझा करते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याओं को झेलनी पड़ सकता है.

विज्ञापन

Vidur Niti: महात्मा विदुर विलक्षण बुद्धि के धनी थे. विदुर महाभारत के ऐसे पात्र थे, जिनको योद्धा के तौर पर नहीं बल्कि नीतिशास्त्री के रूप में याद किया जाता है. वे धृतराष्ट्र और पांडु के भाई थे. लेकिन उनका जन्म एक दासी के गर्भ से हुआ था. हालांकि, अपनी नैतिक सूझबूझ की वजह से उन्होंने हस्तिनापुर के महामंत्री का पद हासिल किया था. उन्होंने एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए कई उपदेश बताए हैं, जिनको एक ग्रंथ में समाहित किया गया है, जिसे विदुर नीति के नाम से जानते हैं. ये नीतियां वर्तमान समय में उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी महाभारत काल में थी. ये नीतियां धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और निजी जीवन से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर आधारित हैं. विदुर की नीतियां जीवन में सफल होने में बहुत कारगर साबित होती हैं. महात्मा विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को भूलकर भी कुछ बातें किसी को न बताएं. अगर आप इन बातों को किसी के साथ साझा करते हैं, तो आपको कई तरह की समस्याओं को झेलनी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: आसानी से मिलेगी सफलता, धन-दौलत की नहीं होगी कमी, अपनाएं विदुर की बताई ये 4 बातें

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: खतरे से खाली नहीं इन लोगों को उधार पैसे देना, फिर वापस नहीं मिलेगी मेहनत की कमाई

आपसे जलने लगेंगे लोग

विदुर नीति के अनुसार, व्यक्ति को अपनी संपत्ति, आय और धन को छिपाकर ही रखना चाहिए. इसके बारे में किसी व्यक्ति को बताना सही नहीं होता है, क्योंकि आपके धन-संपदा के बारे में जानकर लोग आपसे ईर्ष्या करने लगेंगे. इसके अलावा, आपको कई तरह से नुकसान पहुंचाने के जुगत में लग जाएंगे. साथ ही अपने नुकसान के बारे में भी किसी को नहीं बताना चाहिए.

खतरे से खाली नहीं

विदुर नीति के मुताबिक, व्यक्ति को भूलकर भी अपनी कमजोरियों को किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए. सगे-संबंधी और करीबी दोस्त किसी को भी कमजोरियों को नहीं बताना चाहिए. ऐसा करना खतरे से खाली नहीं होता है, क्योंकि संबंध टूटने पर आपकी इन्हीं कमजोरियों का लोग फायदा उठा सकते हैं.

काम में बन सकते हैं बाधा

महात्मा विदुर कहते हैं कि व्यक्ति को अपने लक्ष्य और योजनाओं के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए. इसे छिपाकर रखना ही सही होता है. जब लक्ष्य पूरा हो जाए, तो ही लक्ष्य को उजागर करना सही होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि जो लोग आपसे ईर्ष्या करते हैं, वे आपके काम में बाधा पैदा कर सकते हैं.

काम का नहीं मिलता फल

महात्मा विदुर बताते हैं कि धार्मिक कार्य के बारे में भी किसी को नहीं बतानी चाहिए. ऐसा करने से धार्मिक कामों की महत्ता घट जाती है. जो फल मिलने वाला होता है, वह फल नहीं मिल पाता है. ऐसे में सफल होने के लिए विदुर की इन बातों का खास ख्याल रखना ही सही होता है.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: मौत के करीब ले जाती है इंसान की ये 3 आदतें, जितनी जल्दी हो सके कर लें सुधार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola