Vidur Niti: खतरे से खाली नहीं इन लोगों को उधार पैसे देना, फिर वापस नहीं मिलेगी मेहनत की कमाई

Updated at : 28 Feb 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Vidur Niti

Vidur Niti

Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, दूसरों को पैसा देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर इन लोगों को पैसे उधार दे दिए, तो भूल जाइए कि आपका पैसा कभी वापस मिलेगा.

विज्ञापन

Vidur Niti: महात्मा विदुर महाभारत महाकाव्य के एक प्रमुख पात्र हैं. वे प्रसिद्ध विचारक, नीतिशास्त्री और सलाहकार थे. इन्हें उच्च नैतिकता, ज्ञान और न्यायप्रियता के लिए जाना जाता है. उनकी नीतियों के संग्रह को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है. वे हमेशा सत्य, धर्म और न्याय का पालन करने के साथ अपने कर्मों पर विश्वास करने का उपदेश देते हैं. इसके अलावा, महात्मा विदुर कहते हैं कि किसी भी परिस्थिति में हमें अपने उच्च आदर्शों से समझौता नहीं करना चाहिए. उनकी नीतियों को अपने जीवन में अनुसरण करने वाला इंसान हर चुनौतियों से निपटने में सक्षम हो जाता है. ये नीतियां व्यक्ति को निराशा में आशा की किरण दिखाती है. विदुर नीति के अनुसार, दूसरों को पैसा देते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. अगर इन लोगों को पैसे उधार दे दिए, तो भूल जाइए कि आपका पैसा कभी वापस मिलेगा.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: मौत के करीब ले जाती है इंसान की ये 3 आदतें, जितनी जल्दी हो सके कर लें सुधार

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: अमीर बनने के ये हैं 4 आसान रास्ते, आज ही से जीवन में करें अमल

रुपए लौटाने में नहीं रहते ईमानदार

महात्मा विदुर कहते हैं कि नशा करने वाले व्यक्ति को भूलकर भी पैसा नहीं देना चाहिए, क्योंकि ऐसे व्यक्ति रुपए का सिर्फ दुरुपयोग ही करते हैं. जब रुपया लौटाने की बात होती है तो ये लोग पैसों के वापस करने में ईमानदारी भी नहीं दिखाते हैं.

हमेशा कर्जदार रहते हैं ये लोग

विदुर नीति के अनुसार, दिखावा करने वाले व्यक्ति को भूलकर भी पैसा नहीं देना चाहिए. ऐसे व्यक्ति दिखावे के चक्कर में फिजूल खर्च करते हैं, जिसकी वजह से ये लोग हमेशा कर्जदार बने रहते हैं.

ऐशो आराम के लिए करते हैं पैसों का इस्तेमाल

विदुर कहते हैं कि आलसी और कामचोरी करने वाले व्यक्ति को भूलकर भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए, क्योंकि ये लोग पैसों का सिर्फ अपने ऐशो आराम के लिए ही इस्तेमाल करते हैं. जब पैसा वापिस करने की बात करते हैं तो ये लोग बहुत आनाकानी करते हैं.

पैसे वापस करने में करेंगे टालमटोल

विदुर नीति मुताबिक, चरित्रहीन और अनैतिक कार्यों में लिप्त रहने वाले इंसान को पैसे उधार नहीं देना चाहिए. ये लोग आपके दिए हुए पैसों का दुरुपयोग ही करते हैं. जब पैसा लौटाने की बात होगी, तो टालमटोल करेंगे.

यह भी पढ़ें- Vidur Niti: कम उम्र में ही हासिल कर लेंगे सफलता, याद रखें विदुर की बताई ये 3 बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola