ePaper

Vastu Tips: पैसों से लबालब भरी रहेगी तिजोरी, आज ही घर पर रखें ये चीजें

Updated at : 21 Jul 2024 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: पैसों से लबालब भरी रहेगी तिजोरी, आज ही घर पर रखें ये चीजें

Vastu Tips: कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें अगर आप अपने घर पर रखते हैं तो ऐसे में आपको कभीभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips for Money: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. कहा जाता है अगर हम चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुसार करते हैं तो इसके नतीजे काफी शुभ और सकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में हर समस्या का समाधान दिया गया है और जब इनका पालन सही तरीके से किया जाता है तो ऐसे में जीवन से सभी तरह के संकट दूर हो सकते हैं. आज की यह स्टोरी उन लोगों के काफी काम की है जो इस समय पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको आज ही अपने घर पर स्थापित करना चाहिए. अगर आप इन चीजों को अपने घर पर स्थापित करते हैं तो ऐसे में आपके जीवन से पैसों की तंगी दूर हो सकती है. चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में.

भगवान गणेश की मूर्ति

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. ऐसे में आपको अपने घर में इनकी एक मूर्ती या फिर कहें तो प्रतिमा जरूर से स्थापित करनी चाहिए. इनकी प्रतिमा को स्थापित कर आप सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे.

Also Read: Vastu Shastra: घर का मुख्य द्वार किस दिशा में होना चाहिए

Also Read: Vastu Tips 2024: आज ही मेंन गेट पर लगा लीजिये ये जादुई चीजों को, होगी वरक्कत

Also Read: Vastu Tips: घर और जीवन में होगा खुशियों का आगमन, बस इन नियमों का करना है आपको पालन

नारियल को माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो घर पर नारियल या फिर कहें तो श्रीफल रखना भी काफी शुभ होता है. अगर आप पैसों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपने घर पर नारियल जरूर रखना चाहिए. इसे घर पर रखने से आपके जीवन में खुशियों का आगमन भी होता है.

घर के मंदिर में शंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के मंदिर में एक शंख जरूर रखना चाहिए. इसे काफी शुभ बताया गया है. कहा जाता है अगर आप अपने घर के मंदिर में शंख रखते हैं तो ऐसे में किसी भी तरह का वास्तु दोष दूर हो जाता है. केवल यहीं नहीं, जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है.

कुबेर और लक्ष्मी की तस्वीर

अगर आप पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर पर मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की एक तस्वीर लगानी चाहिए. कहा जाता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन से पैसों से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है. ऐसे में आपकी तिजोरी भी हमेशा भरी हुई रहती है.

Also Read: Vastu Tips: आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देंगे वास्तु के ये टिप्स, जरूर करें ट्राई

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

LifeStyle Trending Video

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola