ePaper

Vastu Tips: घर और जीवन में होगा खुशियों का आगमन, बस इन नियमों का करना है आपको पालन

Updated at : 18 Jul 2024 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: घर और जीवन में होगा खुशियों का आगमन, बस इन नियमों का करना है आपको पालन

Property Tax

Vastu Tips for Home: आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए उन नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो ऐसे में आपके घर और जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है.

विज्ञापन

Vastu Tips for Happiness: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का अगर हम पालन करते हैं तो ऐसे में हमारे जीवन में चल रही कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. कहा जाता है अगर घर में चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुसार रखन जाए तो ऐसे में इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी काफी नकारात्मक हो सकते हैं. कहा जाता है अगर घर पर चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुसार रखा जाए तो ऐसे में यह आपकी पूरी जिंदगी को बदलकर रख देने की काबिलियत रखते हैं. इससे आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन भी हो सकता है. तो चलिए इन नियमों के बारे में जानते हैं.

साफ-सफाई का खास ख्याल

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो हमारे घर पर मां लक्ष्मी का वास तभी होता है जब यहां पर साफ-सफाई रखी जाए. अगर आप चाहते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो ऐसे में आपको अपने घर के साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तभी मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी.

Also Read: Vastu Tips for Study Room: वास्तु के अनुसार ऐसे रखें स्टडी रूम, ज्योतिषाचार्य से जानें कैसा हो स्टडी रूम का कलर

Also Read: Vastu Shastra: दरवाजे की ओर पैर करके सोना शुभ या अशुभ, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण

Also Read: Vastu Tips: आपकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल देंगे वास्तु के ये टिप्स, जरूर करें ट्राई

कमरे में न रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने कमरे में कभी भी टीवी नहीं रखना चाहिए। केवल यहीं नहीं, आपको अपने बेडरूम में कांटेदार पौधे भी नहीं लगाने चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बनी रहती है.

पर्स में रखें ये चीजें

अगर आप चाहते है कि आपके जीवन से पैसों की तंगी दूर हो और आपकी तिजोरी हमेशा भरी हुई रहे तो ऐसे में आपको अपने पर्स में हमेशा सोना या फिर पीतल का एक छोटा सा टुकड़ा रखना चाहिए. इसे पर्स में रखने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसे गंगाजल से अच्छी तरह से धो लें और गुरुवार के दिन इसे अपने वॉलेट या फिर पर्स में रखें.

Also Read: Vastu Tips: ऑफिस में कर दें ये छोटे बदलाव, खुल जाएंगे तरक्की के द्वार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola