Vastu Tips: इन चीजों को घर में रखने से आता है दुर्भाग्य, वास्तु दोषों का भी बनते हैं कारण

AI generated image
Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी अपने घर पर नहीं रखना चाहिए. घर पर रखी ये चीजें बुरी किस्मत और वास्तु दोषों का कारण बन सकती है.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र मिलता है जिन्हें कभी भी घर पर नहीं रखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार जो भी इन व्यक्ति अपने घर पर इन चीजों को रखता है उसे दुर्भाग्य और वास्तु दोषों से जूझना पड़ सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए सलाह दी जाती है कि इन चीजों को जितनी जल्दी हो सके आपके अपने घर से बाहर निकाल देना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
घर से बाहर निकालें पुराना अखबार
अगर आप अखबार पढ़ना पसंद करते हैं और आपके घर पर पुराने अखबारों का अंबार लग गया है तो आपको इन्हें तुरंत बेच देना चाहिए या फिर घर से बाहर निकाल देना चाहिए. अगर आप पुराने अखबारों को हटाते नहीं हैं तो यह आपके जीवन में निगेटिव एनर्जी का कारण बनते हैं और कई बार इसकी वजह से आपको दुर्भाग्य से भी जूझना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर इन फूलों को लगाने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं करता तरक्की
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा? वास्तु शास्त्र से जानें सही तरीका
बंद पड़ी घड़ी रखना भी अशुभ
आपको कभी भी अपने घर पर बंद पड़ी या फिर खराब घड़ी को नहीं रखना चाहिए. घर पर इसे रखना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. जब आप घर पर बंद घड़ी रखते हैं तो यह निगेटिवि एनर्जी को घर पर लाने का काम करती है. घर पर रखी बंद घड़ी आपके जीवन को उथल-पुथल भी करने का काम करती है. अगर आपके घर पर बंद घड़ी रखी हुई है तो उसे बनवा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें.
पुराने बर्तनों और कपड़ों को भी हटाएं
अगर आप अपने घर पर पुराने बर्तनों या फिर फटे हुए कपड़ों को रखते हैं तो यह आपकी काफी बड़ी गलती है. घर पर रखी इस तरह की चीजें आपको कभी भी जीवन में खुश नहीं रहने देती हैं.
खराब इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
कई बार हम अपने घर पर खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को वैसे का वैसा ही रख देते हैं. बता दें घर पर रखे इस तरह के गैजेट्स आपकी पॉजिटिव एनर्जी को बर्बाद करने का काम करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपको वास्तु दोषों से और निगेटिव एनर्जी से जूझना न पड़े तो ऐसे में आपको इस तरह के गैजेट्स को घर से बाहर निकाल देना चाहिए.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




