Vastu Tips: घर के बाहर कभी भी न लगाएं ये पेड़, गरीबी से लेकर मौत तक का रहता है खतरा

Published by :Saurabh Poddar
Published at :28 Jan 2025 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for tree

vastu tips for tree

Vastu Tips: अगर आप अपने घर के बाहर पपीते का पेड़ लगाते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. पपीते के पेड़ को लगाने से आपके जीवन में गरीबी से लेकर मौत तक का खतरा बना हुआ रहता है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. माना जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज या फिर अनदेखा किया जाए तो इनके परिणाम भी उतने ही नकारात्मक हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जो अपने घर के सामने पेड़ और पौधों को लगाना पसंद करते हैं बिना यह सोचे-समझे कि इसे इस जगह या फिर दिशा में लगाने से इसके परिणाम क्या हो सकते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपको अपने घर के बाहर क्यों पपीते का पेड़ नहीं लगाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो कई बार आपके जीवन पर मौत तक का खतरा बना हुआ रहता है.

पपीता का पेड़ लगाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर के बाहर पपीते का पेड़ लगाते हैं तो ऐसे में यह काफी ज्यादा अशुभ परिणाम दे सकता है. घर के बाहर पपीते का पेड़ लगाने से आपको आर्थिक तंगी, सुख-शांति में कमी और इसके साथ ही पूरे घर पर निगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ सकता है. अगर ऐसा होता है तो परिवार के सभी सदस्यों पर इसका काफी बुरा असर पड़ता है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

इस दिशा में न लगाएं पपीते का पेड़

अगर आपने अपने घर के बाहर दक्षिण दिशा में पपीते एक पेड़ लगाया है तो इसे काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है. इस दिशा में पपीते का पेड़ होने से परिवार के सभी सदस्यों के सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. मान्यताओं के अनुसार पपीते के पेड़ में पितरों का वास होता है जिस वजह से अगर आप इसे अपने घर पर रखते हैं तो सभी चीजों का बैलेंस बिगड़ सकता है. कई बार परिवार के सदस्यों को अन्य तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है.

कहां पर लगाएं पपीते का पेड़?

अगर आप अपने घर पर पपीते का पेड़ लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको घर के पीछे या फिर बगीचे की जगह को चुनना चाहिए. इसे उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आप इन जगहों पर इस पेड़ को लगाते हैं तो आपको काफी पॉजिटिव परिणाम देखने को मिल जाते हैं. केवल यही नहीं, आपके हेल्थ पर भी इसका काफी पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola