Vastu Tips: आधे से ज्यादा लोग घड़ी पहनते समय करते हैं ये गलतियां, नकारात्मकता के लिए खोल देते है दरवाजा

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

pic credits: unsplash

Vastu Tips: अगर आप अपने हाथों में घड़ी पहनना पसंद करते है तो इससे पहले आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों के बारे में अच्छी तरह से मालूम होना चाहिए. कई बार आपकी छोटी सी गलती कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाता है तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें अपने हाथों में घड़ी पहनना पसंद है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको हाथों में घड़ी पहनने से पहले रखना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल नहीं रखते हैं और कोई गलती करते हैं तो ऐसे में हमारे जीवन में नकारात्मकता आनी शुरू हो जाती है. तो चलिए उन गलतियों के बारे में जानते हैं जिन्हें आपको हाथों में घड़ी पहनते समय करने से बचना चाहिए.

सही साइज की हो डायल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप जिस भी घड़ी को चुन रहे हैं उसके डायल का जो साइज हो वह मीडियम साइज का हो. कई बार ऐसा होता है कि हम अपने हाथों से बड़े साइज की डायल चुन लेते हैं जो देखने में तो अजीब लगती ही है बल्कि साथ ही आपकी इस गलती की वजह से आपके करियर में भी मुसीबतें आती है. वहीं, जब आप छोटे साइज की डायल वाली घड़ी पहनते हैं तो ऐसे में आपको समय देखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

फिटिंग का नहीं रखते ख्याल

जब आप अपने हाथों में घड़ी पहन रहे हों तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उसका जो पट्टा हो वह आपके कलाई के साइज का हो. जब आप काफी ज्यादा ढीला या फिर कसा हुआ पट्टा पहनते हैं तो आपको चीजों में फोकस करने में परेशानी होती है. कई बार इस गलती की वजह से आपको असुविधा से भी गुजरना पड़ता है.

किस हाथ में घड़ी पहनना सही

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी हाथ पर घड़ी पहन सकते हैं. लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप इस घड़ी को अपने सीधे हाथों पर ही पहनें. इस हाथ में घड़ी पहनना शुभ माना जाता है. जब आप सीधे हाथों में घड़ी पहनते हैं तो आपके सभी काम तेजी से और सरलता से होते चले जाते हैं.

घड़ी उतारते समय इस बात का रखें ख्याल

अगर आप रात को घड़ी उतारने के बाद उसे तकिये के नीचे रखते है तो आपको भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए. जब आप रात को सोते समय तकिये के नीचे घड़ी रखते हैं तो इससे निगेटिव एनर्जी का प्रभाव आपके जीवन पर बढ़ने लगता है. कई बार ऐसा होने की वजह से आपको नींद पूरा करने में भी समस्या होती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola