Vastu Tips: घर पर इन जगहों पर पैसे रखने से जीवन में आती है कंगाली, रूठकर दूर चली जाती है मां लक्ष्मी

Updated:
विज्ञापन
vastu tips for money

vastu tips for money

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर की इन जगहों पर पैसे रखते हैं तो कुछ ही समय में आप गरीब हो सकते हैं. इन जगहों पर पैसे रखने से मां लक्ष्मी आपसे रूठकर काफी दूर चली जाती है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. माना जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज या फिर अनदेखा किया जाए तो इनके परिणाम भी उतने ही नकारात्मक हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो बिना सोचे-समझे अपने घर पर कहीं भी पैसे रख देते हैं. बता दें अगर आप अपने घर की इन जगहों पर पैसे रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है और देखते ही देखते आपके जीवन में कंगाली या फिर गरीबी के बादल मंडराने लगते हैं. इन जगहों पर पैसों को रखना काफी ज्यादा अशुभ माना जाता है.

अंधेरे में

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने पैसों को कभी भी ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां पर अंधेरा हो. अगर आप पैसों को तिजोरी में रखते हैं और वह तिजोरी अंधेरे कमरे में है तो आपको कभी भी पैसों को वहां नहीं रखना चाहिए. ऐसी जगह पर पैसों को रखने से दोष लगता है और देखते ही देखते आपकी धन-दौलत घटने भी लगती है.

वास्तु टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

शौचालय से सटकर

अगर आप पैसों को ऐसी जगह पर रखते हैं जहां की दीवार शौचालय से सटी हुई हो तो आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आपको तुरंत ही पैसों को इस जगह से हटा देना चाहिए. ऐसी जगह पर पैसे रखने से फिजूल के खर्चे बढ़ जाते हैं और आपके पास पैसे टिकना भी बंद हो जाता है.

दक्षिण दिशा में

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने पैसों को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. इसे काफी अशुभ बताया गया है. जब आप इस दिशा में पैसे रखते हैं तो आपको कई तरह के आर्थिक समस्याओं का सामना रना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी दरिद्रता का नहीं देखना पड़ेगा चेहरा, तुलसी के पास रख दें ये पौधा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी त���ह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola