Vastu Tips: मोबाइल-गैजेट्स बना देंगे कंगाल, शांति हो जाएगी भंग, अगर नहीं मानी ये 5 बातें

Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Aug 2025 9:02 PM

विज्ञापन

घर के टेबल में रखा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, Pic Credit- Chatgpt

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की गलत जगह घर की शांति और बरकत छीन सकती है. जानें मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज और वाई-फाई राउटर रखने के सही नियम, वरना बढ़ेगा तनाव और घटेगी समृद्धि.

विज्ञापन

Vastu Tips: आज के दौर में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स हर किसी की जिंदगी का जरूरी हिस्सा बन चुका है. चाहे घर हो या ऑफिस, ये हर जगह हमारे साथ रहते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इन गैजेट्स की गलत जगह पर मौजूदगी घर के माहौल और परिवार की समृद्धि पर नकारात्मक असर डाल सकती है. वास्तु के विशेषज्ञों की मानें तो इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं विद्युत ऊर्जा का स्रोत होती हैं और इनकी दिशा और जगह ठीक न होने पर घर में अशांति, तनाव और आर्थिक संकट बढ़ सकता है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहे तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं.

मोबाइल फोन को सिरहाने न रखें

कई लोग सोते वक्त मोबाइल को तकिये के पास रख देते हैं. वास्तु के अनुसार यह आदत नींद खराब करने के साथ-साथ मानसिक तनाव को बढ़ाती है. मोबाइल को सोते वक्त बेडरूम के बाहर या कम से कम 3-4 फीट दूरी पर रखें.

Also Read: Vastu Tips: ये 3 परदे आपके लिए खोलेंगे खुशियों का ताला, जानें कौन करेगा बर्बाद

लैपटॉप और चार्जर का सही स्थान

चार्जिंग पर लगा लैपटॉप या मोबाइल ज्यादा देर तक दक्षिण दिशा में न रखें. ऐसा करने से घर की ऊर्जा असंतुलित होती है और नकारात्मकता बढ़ती है.

टीवी और फ्रिज की दिशा

टीवी हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से बचें. वहीं, फ्रिज को दक्षिण-पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ माना गया है.

वाई-फाई राउटर का स्थान

राउटर को बेडरूम में रखने से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसे हमेशा ड्रॉइंग रूम या हॉल में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें.

इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ तुरंत हटाएं

पुराने मोबाइल, खराब चार्जर या बंद पड़े गैजेट्स को घर में न रखें. ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और धन की बरकत रोकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें चुपचाप कर रही हैं आपकी तिजोरी खाली, बन रही गरीबी और दरिद्रता का कारण

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola