Vastu Tips: दीवाली में मां लक्ष्मी को खुश करना है आसान, बस अपनाएं ये 6 वास्तु उपाय, बरसेगा पैसा

Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Oct 2025 5:36 PM

विज्ञापन

घर के बाहर जगमगाता दीपक और रंगोली, Pic Credit- Chatgpt

Vastu Tips: दीवाली के अवसर पर घर में सुख, शांति और धन की बढ़ोतरी के लिए सरल और प्रभावी वास्तु उपाय अपनाना जरूरी है. जानिए मुख्य द्वार की सफाई, पूजा स्थान की दिशा और दीपों की संख्या से जुड़ी ऐसी टिप्स जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाएंगी.

विज्ञापन

Vastu Tips: दीपावली का त्योहार आने में महज 17 दिन ही शेष रह गये हैं. इसे लेकर घर में साफ-सफाई का काम जारी है. इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग कई तरह के काम करते हैं. लेकिन उस काम से माता प्रसन्न हो ही जाए यह जरूरी नहीं है. जरूरत है तो वास्तु के अनुसार ही सारे कर्म किये जाए तभी वह फलदायी होता है. मगर बहुत सारे लोगों को वास्तु क्या क्या उपाय किये जाने चाहिए उसकी सही जानकारी नहीं रखते हैं. नतीजा आय का स्त्रोत प्रभावित होता है. आज हम इस लेख में वास्तु के उन उपायों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आप धन की बढ़ोतरी कर सकते हैं.

मुख्य द्वार को रखें साफ और रोशन

घर का मुख्य दरवाजा पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेशद्वार होता है. दीवाली के अवसर पर यहां पर किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं छोड़नी चाहिए. इस स्थान को अच्छी तरह साफ करने के साथ साथ सभी बेकार की चीजें यहां से हटा दें और रंग-बिरंगी फूलों से सजावट करें. अगर दरवाजे को लाल या पीले रंग से पेंट कर सकें तो बेहतर होगा. क्योंकि ये कलर शुभ माने जाते हैं.

Also Read: Feng Shui Butterfly: घर में प्यार और पॉजिटिव एनर्जी लाती है फेंग शुई बटरफ्लाई

पूजा स्थान की दिशा का चयन में ध्यान रखें

घर का पूजा स्थान हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें. इस दिशा में दीपक जलाने से न केवल घर में समृद्धि आती है बल्कि सुख-शांति भी बनी रहती है.

घर में बुरी ऊर्जा दूर करने के उपाय

आपनें अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग अपने दरवाजे के बाहर नींबू-मिर्ट लटका कर रखते हैं. इसका मकसद होता है बुरी नजरों या शक्तियों से घर को बचाना. वास्तु में भी कहा गया है कि इसे मुख्य द्वार पर लटकाने से नकारात्मक उर्जा का प्रभाव कम होता है.

धन और लक्ष्मी का प्रतीक

दीवाली पर घर में धन और समृद्धि के प्रतीक रखें. वास्तु की मानें तो तिजोरी में सिक्के, भगवान लक्ष्मी की मूर्ति और गोल्ड के छोटे आइटम्स रखने से धन की वृद्धि होती है.

घर की सफाई और सजावट

घर में गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है. दीवाली पर पूरे घर की सफाई, रंगाई-पुताई के साथ साथ सजावट करना जरूरी है. साफ-सुथरा और आकर्षक वातावरण घर में खुशहाली लाता है.

दीपों की संख्या और स्थान

दिवाली में अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वे अपने घर के प्रत्येक कमरे में एक-एक दिया रखते हैं. लेकिन वास्तु की मानें तो सभी कमरे में कम से कम दो दिये रखने चाहिए. खासकर उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक रखें. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनाए रखता है.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर किया आधारित है. यहां दिये गये वास्तु उपायों और धार्मिक प्रथाओं का पालन करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें. लेखक या प्रभात खबर किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं है, न ही इस लेख में बताये गये सारी चीजों की पुष्टि करता है.

Also Read: Vastu Tips for Diwali: दिवाली से पहले इन चीजों को घर से बाहर न निकालना हो सकता है आपके लिए हानिकारक, समय रहते जान लेने में भलाई

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola