घर में रखी ये 5 चीजें धीरे-धीरे खाली कर सकती हैं आपकी जेब, जितनी जल्दी हो सके कर दें घर से बाहर

Updated:
विज्ञापन

घर पर रखी कौन सी चीजें पैसों कइ तंगी का कारण बनती हैं? Ai image

Vastu Tips: कड़ी मेहनत के बाद भी अगर पैसे हाथ में टिक नहीं रहे हैं और हर बार अचानक खर्चे बढ़ जाते हैं, तो एक बार अपने घर पर भी नजर डाल लें। वास्तु के अनुसार घर में रखी कुछ बेकार और टूटी-फूटी चीजें आपकी आर्थिक परेशानी की वजह बन सकती हैं. कहीं आपके घर में भी तो ये चीजें नहीं हैं?

विज्ञापन

Vastu Tips: कई बार ऐसा होता है कि हम दिन-रात जमकर मेहनत तो करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी हमारे हाथों में पैसे टिकते नहीं हैं या फिर अचानक से सारे पैसे खर्च हो जाते हैं. जब बार-बार ऐसा होता है तो हमें लगता है कि हमें सेविंग्स करनी नहीं आती है या फिर हमारी किस्मत ही खराब है. अगर आपके हाथों में भी पैसे टिकते नहीं हैं और आपको इसके पीछे किस्मत का दोष लगता है, तो यह आर्टिकल आपकी सोच को बदल सकता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में कुछ ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं, जो हमारे पैसों की बर्बादी का कारण बनती हैं और इन पर हमारा ध्यान आसानी से जाता भी नहीं है. इसके अनुसार घर में रखी इस तरह की सभी चीजें निगेटिव एनर्जी को फैलाने का काम करती हैं और इन्हीं की वजह से घर की शांति तो भंग होती ही है, साथ ही जेब भी खाली होने लगती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने घर से बाहर निकाल देना चाहिए. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

vastu tips for money related problems
vastu tips for money related problems

बंद पड़ी या टूटी हुई घड़ियां

घड़ी का काम सिर्फ हमें समय दिखाना नहीं होता है, इसे हमारे लाइफ के ग्रोथ से भी जोड़कर देखा जाता है. अगर आपके घर में कोई ऐसी घड़ी है जो लंबे समय से बंद पड़ी है या फिर उसका कांच टूट चुका है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह आपकी जिंदगी की रफ्तार को भी रोक रही है. बंद घड़ी घर में नेगेटिव वाइब्स को अट्रैक्ट करती हैं, जिसकी वजह से बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं और फालतू पैसों का नुकसान होता है. इसलिए बंद घड़ी में या तो तुरंत नया सेल डालें या उसे घर से हटा दें.

ये भी पढ़ें: मंदिर में दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है वास्तु दोष और नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल

टूटे-फूटे बर्तन और चटका हुआ शीशा

कई बार ऐसा होता है कि हम किचन में थोड़े से चटके हुए कप या फिर प्लेट का इस्तेमाल जान-बूझकर भी करते रहते हैं. हमें ऐसा लगता है कि यह थोड़ा सा ही तो टूटा हुआ है और इससे काम भी चल ही जाएगा. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह के टूटे हुए बर्तनों में खाना खाना या फिर उन्हें घर में रखना दरिद्रता को न्योता देने जैसा होता है. ठीक इसी तरह घर में लगा टूटा हुआ आइना या फिर कांच का कोई भी सामान आपकी जिंदगी में पैसों की तंगी होने के पीछे बहुत ही बड़ी वजह बनता है.

बंद पड़े ताले और बिना ताले की चाबियां

घर की दराजों या स्टोर रूम में अक्सर जंग लगे, खराब ताले और ऐसी चाबियां पड़ी रहती हैं जिनका कोई ताला ही नहीं होता. वास्तु शास्त्र में इन बंद तालों को बंद किस्मत का कारण माना गया है. अगर आपके घर में इस तरह की चीजें हैं, तो ये आपकी तरक्की, बिजनेस और पैसों के आने के रास्ते में रुकावट बनती हैं. ऐसा होने की वजह से चाहे आप लाख मेहनत कर लें, आपको सफलता नहीं मिलती है. ऐसी बेकार पड़ी चाबियां और खराब ताले घर में स्ट्रेस को बढ़ावा देते हैं. इसलिए इन्हें घर में जमा करने के बजाय तुरंत कबाड़ में निकाल दें.

ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम

सूखे और मुरझाए हुए पौधे

वास्तु शास्त्र में घर में हरे-भरे पौधों को रखना बहुत ही शुभ बताया गया है. इस तरह का हर एक पौधा पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है. लेकिन अगर यही पौधे सूख जाएं, तो वे घर के माहौल को खराब करने लग जाते हैं. इस तरह के सूखे और मुरझाए हुए पौधे घर में उदासी और पैसों की कमी लेकर आते हैं. अगर आपके गमले में कोई भी पौधा सूख गया है, तो तुरंत उसे घर से बाहर निकालकर रख दें और उसकी जगह पर एक नया और हरा-भरा पौधा लाकर रख दें. इस बात का खास ख्याल रखें कि घर के अंदर कैक्टस जैसा कोई कांटेदार पौधा न रखा हो.

फटे-पुराने कपड़े और बेकार जूते-चप्पल

ज्यादातर घरों में यह देखा जाता है कि पुराने और फटे हुए कपड़े होते हैं, उनसे पोछा बना लिया जाता है या फिर उन्हें अलमारी के ही किसी कोने में स्टोर करके रख दिया जाता है. ठीक इसी तरह पुराने जूते-चप्पल जो पूरी तरह से घिस चुके हैं और इस्तेमाल के लायक भी नहीं रह गए हैं, वे भी घर के किसी कोने में पड़े रहते हैं. इस तरह का बेकार कबाड़ आपके घर में स्ट्रेस को बढ़ाता है और साथ ही बीमारियां या फिर बेकार के खर्चे लेकर आता है. अगर आपके घर में कोई भी ऐसा कपड़ा या फिर जूता मौजूद है, जो पहनने के लायक नहीं है, तो उसे घर में इकठ्ठा करके रखने से बेहतर है कि आप उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल दें.

ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola