Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें टीवी, सोफा और फ्रिज, नहीं तो लगेगा वास्तु दोष

Updated at : 15 Nov 2023 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें टीवी, सोफा और फ्रिज, नहीं तो लगेगा वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र वास्तुकला और निर्माण का विज्ञान है. वास्तु के अनुसार डिजाइन या सजाए गए कोई भी घर में खुशी, स्वास्थ्य, धन और भाग्य का वास होता है.

विज्ञापन
undefined

वास्तु शास्त्र वास्तुकला और निर्माण का विज्ञान है. वास्तु के अनुसार डिजाइन या सजाए गए कोई भी घर में खुशी, स्वास्थ्य, धन और भाग्य का वास होता है. ऐसा देखा गया है कि कड़ी मेहनत के बावजूद लोगों को धन, समृद्धि और खुशी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

undefined

ऐसा वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-सौभाग्य हमेशा बना रहे तो आपको घर से जुड़े इन वास्तु नियम की कभी भूलकर भी अनदेखी नहीं करनी चाहिए.

Also Read: Health: खाना बनाते वक्त क्या आप भी करते हैं ये गलतियां, तो हो जाइए सावधान, वरना स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर
undefined

क्या आप जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर के अंदर हर चीज को रखने के लिए एक दिशा और एक स्थान निर्धारित होता है और गलत दिशा या गलत स्थान पर रखने पर आपको उसके नकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं. ऐसे में आइए वास्तु के अनुसार जानते हैं कि घर के किस कोने में कौन सा सामान रखना सही होता है.

undefined
सोफा

सोफा हर घर के ड्रॉइंग रूम की शान में चार चांद लगाता है. वास्तु के अनुसार सोफे को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए. इस दिशा में सोफा को रखना सुख-समृद्धि और सामंजस्य को बढ़ाने वाला साबित होता है.

Also Read: शतरंज के खेल से अगर सीख लेंगे ये 6 सबक, तो बदल जाएगी जिंदगी
undefined
टीवी

वास्तु के अनुसार घर में टीवी को लगाने के लिए सबसे अच्छा स्थान घर का ड्राइंग रूम होता है. लेकिन टीवी को हमेशा पूर्व की दिशा की ओर लगाना चाहिए. वास्तु के अनुसार कभी भूलकर भी अपने घर के बेडरूम में टीवी न लगाएं.

undefined
चूल्हा रखने का स्थान

वास्तु के अनुसार घर के किचन में रखा चूल्हा न केवल आपके स्वास्थ्य पर बल्कि आपके सौभाग्य पर भी प्रभाव डालता है. चूल्हे को किचन में हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार किचन को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. वहीं चूल्हे को कुछ ऐसे रखना चाहिए कि खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व की ओर रहे.

undefined
फ्रिज

अगर आप घर में फ्रिज रखने के लिए सही जगह तलाश रहे हैं तो जान लें कि वास्तु के अनुसार इसके लिए दक्षिण-पश्चिम कोना सबसे अच्छा होता है. कभी भी फ्रिज को उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए इससे वास्तु दोष लगता है.

undefined
वाशिंग मशीन

अगर आप अपने घर में वाशिंग मशीन के लिए सही जगह धूंध रहे हैं तो वास्तु के अनुसार इसके लिए दक्षिण-पूर्व की दिशा सबसे सही है. माना जाता है कि इस दिशा में रखा बिजली का सामान खूब चलता है.

Also Read: सर्दियों में पसंद है हॉट चॉकलेट पीना, तो क्यों न घर पर ही बनाई जाए कैफे जैसी ‘Hot Chocolate’ जानें तरीका
विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola