ePaper

Vastu Tips: भूलकर भी किचन सिंक के नीचे न रखें ये चीजें, लग सकता है दोष और हो सकता है नुकसान

Updated at : 15 Jan 2025 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips For kitchen

Vastu Tips For kitchen

Vastu Tips: अगर आप भी अपने घर के किचन सिंक के नीचे इन चीजो को रखते है, तो हो जाइये सावधान. वास्तु की अनुसार कुछ चीज़े अपने घर के किचन सिंक के नीचे रखना नहीं चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमारे घर और जीवन पर पड़ता हैं .

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर हमें एक सुखद और खुशहाल जिंदगी की तलाश है तो ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन आपको जरूर करना चाहिए. कई बार हम जाने-अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं जिस वजह से हमें जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की है जो अपने घर के किचन सिंक के नीचे बिना सोचे-समझे कुछ भी रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने किचन सिंक के नीचे रख देते हैं तो इसका काफी बुरा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पानी से जुड़ी चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन का सिंक अग्नि तत्व से जुड़ा होता है, जो पानी से जुड़ी चीजें रखने से अग्नि और जल तत्व में असंतुलन पैदा करती है. कई बार ऐसा होने की वजह से घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिलाएंगे आपको सुख-समृद्धि और पैसे, जरूर रखें ख्याल

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में बार-बार आ रही परेशानी? वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

कचरा और बेकार सामान

किचन सिंक के नीचे कचरा या बेकार सामान रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है. किचन में सफाई और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए इसे खाली या व्यवस्थित रखें.

इलेक्ट्रॉनिक समान

सिंक के नीचे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से पानी की वजह से नुकसान हो सकता है, और यह कमजोरी भी उत्पन्न करता है. ऐसे में आपको इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को हमेशा सूखी जगह या फिर अलग किसी जगह पर रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी, नये साल से पहले घर पर मौजूद इन चीजों से पाएं छुटकारा

खराब या टूटी हुई चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने किचन सिंक के नीचे टूटे हुए बर्तन, डिब्बे या फिर अन्य चीजें नहीं रखनी चाहिए. इन चीजों को उस जगह हटा देना चाहिए.

सफाई का सामान और केमिकल

किचन सिंक के नीचे सफाई के केमिकल्स, फिनाइल या ब्लीच जैसी चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. यह स्वास्थ्य और धन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. यहीं कारण है कि आपको इस तरह की किसी भी चीज को किचन सिंक एक नीचे नहीं बल्कि अन्य किसी जगह पर रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: आसपास भी नहीं भटकेगी निगेटिव एनर्जी, वास्तु शास्त्र में बताये गए ये नियम दिला सकते हैं समस्याओं से छुटकारा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola