ePaper

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में क्रिसमस ट्री लगाना होता है बेहद शुभ

Updated at : 24 Nov 2023 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में क्रिसमस ट्री लगाना होता है बेहद शुभ

क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री से घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं. जी हां, है न ये चौंकाने वाली बात. तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में कहां और कैसे क्रिसमस ट्री सजानी चाहिए.

विज्ञापन
undefined

क्रिसमस हर्ष और उल्लास का त्योहार है. हालांकि यह ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाता है, लेकिन यह उल्लास केवल दुनिया के कुछ हिस्सों या कुछ समुदायों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सार्वभौमिक त्योहार है, जिसमें विश्व स्तर पर हर व्यक्ति भाग लेता है और परिवार और दोस्तों के लिए शुभ समाचार की कामना करता है. क्रिसमस के इस त्योहार में क्रिस्मस ट्री सजाने की विशेष व प्रसिद्ध परंपरा है.

undefined
ईसा महीस का जन्म

माना जाता है कि 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म की खुशी में स्वर्ग दूतों ने फर्न के पेड़ों को रोशनियों और सितारों से सजा दिया था. उन्हीं की याद में लोग हर साल अपने-अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं.

undefined
वास्तु दोष होता है दूर

लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री से घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं. जी हां, है न ये चौंकाने वाली बात. तो चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में कहां और कैसे क्रिसमस ट्री सजानी चाहिए.

undefined
इस दिशा में क्रिसमस ट्री लगाना होता है शुभ

वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. ये दिशा सकारात्मकता की दिशा मानी जाती है इसलिए घर के उत्तर दिशा में ही क्रिसमस ट्री लगाएं. वहीं कभी भी घर के दक्षिण दिशा में क्रिसमस ट्री नही लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में पैसों की कमी दूर नहीं होती.

Also Read: Christmas 2023 Decorations: क्रिसमस की रौनक हैं घंटियां, जुराबें और स‍ितारे, जानें इससे जुड़ी खास बातें
undefined
क्रिसमस ट्री शेप

अपने घर में तिकोन शेप का क्रिसमस ट्री लगाएं. ट्री का ऊपरी भाग तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है तो इसे वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है. ऐसे क्रिसमस ट्री से घर और जीवन में उन्नति और तरक्की के मार्ग खुलते हैं. सही शेप वाला क्रिसमस ट्री लगाने से घर के लोगों में प्यार बढ़ता है.

undefined
क्रिसमस ट्री डेकोरेशन

क्रिसमस ट्री को सजाते हुए उसमें कुछ खिलौने भी लगाने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस ट्री पर लगाए गए खिलौनों को बच्चों में बांट देने से घर में खुशियां आती हैं.

undefined
लाइट्स से सजाना

क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगे लाइट्स से सजाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर के बच्चों की आयु में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं.

undefined
स्टार से डकोरेशन

क्रिसमस ट्री पर सबसे ऊपर लगाए जाने वाले सितारे बहुत ही सुंदर लगते हैं. यह टिमटिमाता सितारा अपनी ऊर्जा से सकारात्मकता, खुशी और समृद्धि लाता है. माना जाता है कि जिस रात ईसा मसीह का जन्म हुआ था उस समय इस सितारे को आसमान में देखा गया था. वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री पर स्टार लगाने से जीवन में उत्साह और उमंग की वृद्धि होती है.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola